हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं...देश भक्ति गीत-
ग्राम-कैथल,जिला-खंबन (उत्तरप्रदेश) से योगेंद्र एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक हैं-
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
कोयल की कूक प्यारी पपीहे की पेर न्यारी-
गा रही तराना बुलबुल राज्य मगर एक हैं-
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं...(AR)
Posted on: Apr 26, 2021. Tags: DESH BHAKTI SONG UP YOGENDRA
मुखिया मुख सो चाहिये खान पान तो एक...दोहा-
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व दोहा सुना रहे हैं:
मुखिया मुख सो चाहिये खान पान तो एक
पालये पोषये सकल अंग तुलसी सहित विवेक
मुखिया को मुह के समान होना चाहिये
जिस प्रकार मुह जो है खाता है और सारे अंगो को ओ दे देता है ताकि सारे अंगो का पालन पोषण हो सके और मजबूत बन सके| (AR)
Posted on: Apr 26, 2021. Tags: CG DOHA RAJNANDGAON VIRENDRA GANDHARV
करोना के टीके लगवायें प्यारे...कोरोना गीत-
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
करोना के टीके लगवायें प्यारे-
अच्छे दिन आये हमारे-
मिल जुल कर स्वागत करते हैं-
हम सारे अच्छे दिन आये हमारे-
ये टीके बिलकुल देशी है-
ये जन जन के हितेसी है-
करोना के टीके लगवायें प्यारे...(AR)
Posted on: Apr 25, 2021. Tags: CG CORONA SONG RAJNANDGAON VIRENDRA GANDHARV
तेरा लहू बड़ा कीमती है प्रभु...गीत-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर एक गीत सुना रहे हैं:
तेरा लहू बड़ा कीमती है प्रभु-
क्यूंकि उस लहू में जो ताकत है-
जिससे हम पाते हैं छुटकारा-
तुम ने जो लहू बहाया है-
सारी दुनिया को बचाया है-
कभी तूने किसी से न कुछ माँगा...(AR)
Posted on: Apr 24, 2021. Tags: ANMOL KUMAR CHANDRAKAR CG RAIPUR SONG
वह शक्ति हमें दो दयानिधे...प्रार्थना-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से अनमोल कुमार चंद्राकर एक प्रार्थना गीत सुना रहे हैं:
वह शक्ति हमें दो दयानिधे-
कर्तव्य मार्ग पर डट जावें-
पर सेवा पर उपकार में हम-
जग जीवन सफल बना जावें-
हम दीन दुखी निबलों विकलों के सेवक बन संताप हरे...(AR)
