30 दिन काम किया लेकिन आधार लिंक नही है बोलकर मुझे 6 महीने से मजदूरी नहीं दे रहे...

बरपारा, ग्राम-टंकी, पोस्ट-लांजित, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पुष्पेन्द्र कुमार बता रहे हैं, रोजगार गारंटी योजना के तहत उन्होंने डबरी निर्माण में 30 दिन से अधिक काम किया था,सभी को पैसा मिल गया, लेकिन उन्हें पैसा नही मिला है, इसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया, अधिकारी आधार लिंक नही है बोलकर गुमराह करते हैं इसलिए वे सीजीनेट के श्रोतओं से अपील कर रहे है कृपया मदद करें: रोजगार सहायक@9340822438, सरपंच@8889965626, सचिव@9131689275, CEO@9165689001,जिला CEO@9978407988, SDM@9165493212. संपर्क@7440609749.

Posted on: Jun 25, 2018. Tags: PUSHPENDRA KUAMAR SONG VICTIMS REGISTER

जय दुर्गा मईया महिमा तो अगम अपार...देवी गीत

ग्राम-सेमरा, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से फुलपति पैकरा एक देवी गीत सुना रही है:
जय दुर्गा मईया महिमा तो अगम अपार-
महिमा तो अगमा आपार-
सुरमा से बीज मगावे धरती ला ललचाये-
जय दुर्गा माईया महिमा तो अगमा आपार-
सादी प्रथ्वी नव खंडा सपल पताल बनाये-
जय दुर्गा मईया महिमा तो अगम अपार...

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: FULPATI PAIKRA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

दिल्ली करे छूटना रे, जिया मोर धक-धक करे ला रे...नागपुरी गीत-

ग्राम-भगवानपुर, पोस्ट-कला बरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक नागपुरी गीत सुना रहे हैं :
दिल्ली करे छूटना रे, जिया मोर धक-धक करे ला रे-
ऐ गोरिया आय जा रे, ऐ गुईंया आय जा रे-
दिले करे छूटना रे, जिया मोर धक-धक करे ला रे-
कहा था आऊंगा जल्दी सनम, मिल के चलेंगे दिल्ली हम...

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: CHANDARSAI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

4 महीने से हमारे मोहल्ले का हैंडपंप ख़राब है, अधिकारी ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करे...

बैगापारा, ग्राम पंचायत-भेडागढ़, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सोना बाई और पुलिया बाई बता रही हैं कि उनके मोहल्ले का हैंडपंप 4 महीने से ख़राब है जिसको बनावाने के उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया, लेकिन अधिकारी ध्यान नही देते, वर्तमान में वे कुंए से पानी लाते है, उनका अनुरोध है नल सुधार दें जिससे पानी की समस्या हल हो जाए, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर नल की समस्या निराकरण करने में मदद करें : सरपंच@7898959990, सचिव@7898056037, P.H.E.@9893883154. संपर्क नंबर@8964973228.

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

एगो आमा दुगो चानी टिकरा में घिचा तानी...डोमकच गीत-

पोस्ट-कालाबरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदर साय एक डोमकच गीत सुना रहे हैं :
एगो आमा दुगो चानी टिकरा में घिचा तानी-
घीचा तानी लोलो रे पियाबो ठंडा पानी-
तोर तो बोली हा रानी गुड मिठाई चीनी पानी-
जब ले जवानी रे मुंह में आ गए पानी-
गुड चीनी पानी चढ़ले जवानी रे मुह में आथे पानी-
जब नवा सडकिया में बडकी फुरुरा मारे...

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: CHANDARSAI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »