अधिकारियो के कहने पर एक साल पहले शौचालय बनाया लेकिन अभी तक पैसा नही मिला...

ग्राम-सजनखार, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सिया बाई बता रही हैं कि सचिव, सरपंच के कहने पर उन्होंने अपने लागत से अपने घरे में शौचालय का निर्माण कराया, एक साल हो चुके हैं, लेकिन अभी तक अधिकारी लागत का पैसा नही दे रहे हैं, वे समस्या को लेकर कई बार सरपंच सचिव के पास आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर लागत का पैसा दिलाने में मदद करें :
सचिव@7898126988, सरपंच@9630019712. सम्पर्क@8964973228.

Posted on: Jun 28, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

हम प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्हे बच्चे हैं...प्रेरणा गीत

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से परी एक प्रेरणा गीत सुना रही हैं :
हम प्राथमिक विद्यालय के नन्हे-मुन्हे बच्चे हैं-
सैतानी करते हैं खूब लेकिन दिल के सच्चे हैं-
साफ सफाई से रहने को मैम ने हमे सिखया है-
खुले में शौंच बुरी आदत है हमको ये समझाया है-
हांथ धोकर खाना खाते बच्चे वे ही अच्छे हैं-
देश हमारा भारत है हमको देश प्रेम करना है-
हर व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है...

Posted on: Jun 28, 2018. Tags: PARI ANUPPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वागतम हम करते आज आपका, आपका सुस्वागतम... स्वागत गीत

ग्राम-सुरसा, पोस्ट-कालाबरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय एक स्वागत गीत सुना रहे है:
स्वागतम हम करते आज आपका-आपका सुस्वागतम-
नाचे गाएं खुशिया मनाएं झूम के नाचे छम गाएं-
आज का दिन कितना सुहाना, झूम के नाचे छम गाएं खुशिया मनाये-
स्वागतम हम करते आज आपका-आपका सुस्वागतम...

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: CHANDARSAI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

पति को गए 20 साल हो गए, अब भी विधवा पेंशन नहीं मिलता, मजदूरी करके पेट पालती हूँ...

आश्रित ग्राम-अंजनी, ग्राम पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम के साथ में गाँव की फुलबसियाँ बता रही है कि उनके पति की 20 साल पहले मृत्यु हो चुकी है, उनका परिवार में और कोई नही है मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करती है. सचिव सरपंच लोग लिख पढ़ के ले गेये है और बोलते है की आप का नही आया है| | इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में अधिकारियो से बात करके विधवा पेंशन दिलाने में मदद करें: C.E.O@9977404988, सचिव@7697783755, सरपंच@9111234251. अधिक जानकारी के लिए गाँव में सम्पर्क रामदेव@8224811137.

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: FOOLBASIYA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : यहाँ पंडो आदिवासी जंगल से शहद बेचकर अपना जीवन यापन करते है...

ग्राम-कुप्पा, ब्लाक-ओडगी, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से देवप्रसाद सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के रूपलाल मरावी को बता रहे है कि उनके यहाँ गाँव के आसपास बहुत घने जंगल और पहाड़ है ,यहाँ शहद का मुख्य रुप से उत्पादन किया जाता है, छत्तो को निचोड़ कर शहद निकाला जाता है. हर घर में 4 से 6 किलो शहद का उत्पादन होता है | उससे पंडो आदिवासी लोग अपना जीवन यापन करते है शहद का उपयोग सर्दी खासी के लिए औषधि के रूप में भी किया जाता है | अगर किसो को भी अपनी सेहत का ध्यान रखने हेतु शहद की जरुरत हो तो ग्राम कुप्पा से शहद लेने हेतु संपर्क नंबर 7610245201.

Posted on: Jun 26, 2018. Tags: DEVPRASAD SURAJPUR VANANCHAL SWARA

« View Newer Reports

View Older Reports »