कभी राती के तो देखो ना तोरे सुरतिया...नागपुरी गीत

पारसापारा, ग्राम-ओदारी, तहसील-वाड्रफनगर, पोस्ट-कालाबरती, थाना-चलगली,
जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदरसाय एक नागपुरी गीत सुना रहे हैं :
कभी राती के तो देखो ना तोरे सुरतिया-
दिने का डूईब गेले चांदो-
डूब के पूछो न गोटे डहर खोजो ना-
कहा गे तो चईल गेले चांदो-
तीन महीना बीतल, बीतल छव माह-
अब तो रे चांदो रहलो नी जाये...

Posted on: Jun 30, 2018. Tags: CHANDARSAI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे बैगा आदिवासी गांव में आंगनवाड़ी भवन नही है, दूसरे के घर में आंगनवाड़ी लगाते हैं...

ग्राम-झूमर, पंचायत-आगरपानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से लमनी और लसरो बाई बता रहे हैं, उनके गांव में आंगनवाड़ी भवन नही है, आंगनवाड़ी दूसरे के घर में लगाया जाता है, इसके लिए आवेदन किये, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही हुई, ग्रामवासियों का कहना है सभी गांव में आंगनवाड़ी भवन है, हमारे गांव में भी बनना चाहिए, जिससे बच्चो की प्राथमिक शिक्षा हो सके, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर आंगनवाड़ी बनवाने में मदद करें : सचिव@9630649595, विधायक@9522898888. संपर्क@8224974184.

Posted on: Jun 30, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नही है, पानी के लिए दूसरे पारा के सोलर पम्प का उपयोग करते हैं...

ग्राम पंचायत-तेलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से फागीराम मिथिलेश मानिकपुरी को बता रहे है, गांव के गोर्रापारा में पानी की समस्या है, पारा में हैंडपंप नही है, 20 घर हैं, लोग पानी के लिए दूसरे पारा के सोलर पंप का उपयोग करते हैं, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : सचिव@9109560519, PHE@9893883154. संपर्क नंबर@9165801357.

Posted on: Jun 29, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

पक्की सड़क नही है, बारिश में आवागमन में बहुत दिक्कत होती है, अधिकारी ध्यान नही देते...

ग्राम-अजवाइनबा, पंचायत-तेलियापानी लदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से धौलु बता रहे हैं, गांव में सडक की समस्या है, अजवाइनबा से तेलियापानी पहुंच मार्ग तक रोड नही बना है, बारिश में कीचड़ हो जाता है, रास्ते में नाला पड़ता है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है, बीमार पड़ने पर कंधे पर उठाकर रोड तक ले जाना पड़ता है, इसके लिए कई बार आवेदन किए लेकिन कोई कारवाही नही होती, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मदद करें : सचिव@9109560519, सरपंच@9644741264. संपर्क@9753921456.

Posted on: Jun 29, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती है बसेरा... देशभक्ति गीत-

ग्राम-खैरा, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संगीता सिह एक देशभक्ति गीत सुना रही हैं :
जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती है बसेरा-
वो भारत देश है मेरा-
जहाँ सत्य, अहिंसा और धर्म का पग-पग लगता डेरा-
वो भारत देश है मेरा-
जहाँ सूरज सबसे पहले आकर के डाले अपना डेरा-
वो भारत देश है मेरा...

Posted on: Jun 29, 2018. Tags: SANGEETA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »