खुले में शौच जाने पर 500 रू जुर्माना लगेगा बोलते हैं पर मेरा शौचालय एक साल में नहीं बना...

ग्राम-मेडारी, ब्लॉक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से गिलचंदराम बता रहे कि पिछले एक साल से शौचालय घर तो बन कर तैयार है लेकिन टैंक नहीं बना है उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किया है लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है | यदि किसी को खुले में शौच करते पकड़ा गया तो 500 का जुर्माना लगेगा बोलते हैं स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर घर में शौचालय हो ऐसी योजना सफल होते नहीं दिख रही उनकी मांग है कि उनके घर में अधूरे शौचालय के निर्माण को पूरा कराया जाए. कृपया फोन कर मदद करें : C.E.O.@9009630583, सचिव@9977152848.
कलेक्टर@9425253580. सम्पर्क@8717879155.

Posted on: Jul 01, 2018. Tags: GILCHANDRAM BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

मेरी उम्र 65 साल है, आवेदन कर चुकी हूँ पर सरकारी पेंशन नहीं मिल रही, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-प्रेमनगर, ब्लॉक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से बुजुर्ग महिला मानकुवर पति रामशरण बता रही है कि उनकी उम्र 65 है उनको आज तक सरकार के तरफ से किसी भी प्रकार का पेंशन नहीं मिल रही है जिससे उनकी आर्थिक जीवन में मदद मिल सके.उसके उन्होंने सरपंच सचिव को भी आवेदन दे दिया है पर आजतक कोई सुनवाई नहीं हुई है. इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके पेंशन दिलवाने में मदद करें सचिव@9754531649, कलेक्टर@9425253580. अधिक जानकारी के लिए संपर्क ब्रजेश कुशवाहा@9644455254.

Posted on: Jul 01, 2018. Tags: MAANKUWAR BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

मेरे निराश्रित पेंशन का पैसा 4 महीने से रुक गया है, बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहें है...

ग्राम पंचायत-रेसरा, तहसील+ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी साथ में फुलबासो बता रही है कि उनका निराश्रित पेंशन 4 महिना से रुक गया है और लोग को मिल गया है. सचिव सरपंच को बोले तो बोले की आधार लिंक करवा आधार लिंक भी करवा चुके है खाता भी चेक करवा चुके है लेकिन खाता में पैसे नहीं है कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारियों से बात करके निराश्रित पेंशन का पैसा दिलवाने में मदद करें : सचिव@9669872573, सरपंच@9399790779, कलेक्टर देव सेनापति@9826443377. सम्पर्क@8974353319.

Posted on: Jul 01, 2018. Tags: FULBASO SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER

री री लो यो लो री री लो यो री...गोंडी विवाह गीत

ग्राम-जूही, पंचायत-डोडराज, तहसील-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र सोनी, उर्मिला व अन्य से एक गोंडी गीत गा रही हैं. यह गीत आदिवासी समाज में शादी के अवसर पर गाया जाता है:
कोया-कोया ले कोया ली बा कले-
री री लो यो लो री री लो यो री...

Posted on: Jul 01, 2018. Tags: TULSI PUNGHATI

री री लो यो लो यो इ री री लो यो री लो रे ये लो रे.....गोंडी विवाह गीत

ग्राम-जूही, पंचायत-डोडराज, तहसील-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र से सोनी, तुलसी पुन्घाटी, उर्मिला व अन्य एक गोंडी गीत गा रही हैं. यह गीत आदिवासी समाज में शादी के अवसर पर गाया जाता है:
री री लो यो लो यो इ री री लो यो री लो रे ये लो रे-
केरी आकिन धनेर हो ये लो के री...

Posted on: Jul 01, 2018. Tags: GINNI PUNGHATI

« View Newer Reports

View Older Reports »