चल नाचे ला जाबो गांजा कली...गीत-
खैरागढ़, राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से जया मुंडे एक गीत सुना रहे हैं :
चल नाचे ला जाबो गांजा कली-
साजा तरी करमा ददरिया गाये ला जाबो ना-
लाल चुनरी गजब चूर चूर-
तोला गाड़ी मा बठाके लेजाहूँ रायपुर-
काहो ओ काहो ओ चल नाचे ला जाबो-
चल नाचे ला जाबो गांजा कली-
साजा तरी करमा ददरिया गाये ला जाबो ना...
Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG JAYA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER
सुविचार...
राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गंधर्व सुविचार सुना रहे हैं:
स्वामी विवेकानंद ने कहा था हर युवा को मजबूत होना चाहिये क्यों युवा मजबूत होगा तो देश भी मजबूत होगा|
जवाहरलाल नेहरू ने कहा था आराम करना हराम है क्योकि जो व्यक्ति आराम करता है अपना समय नष्ट करता है इसलिये खुद को कुछ काम में उलझाकर रखना चाहिये|
जो मुर्ख हो उसे कोई समझा नहीं सकता इसलिये उसके पीछे ना जाकर अपना समय का सदुपयोग करना चाहिये|
Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARAV
Impact : स्कूल का बाउंड्रीवाल वाल बन जाने से व्यवस्था अच्छी हो गयी...
ग्राम-कुकदुर, पोस्ट-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मोहन बंजारे बता रहे हैं,
उनके गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं बन रहा था, जिसके लिये वे संबंधित अधिकारियों को देते थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चे स्कूल से बाहर चले जाते थे, पौधे को पशु खा जाते थे तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद स्कूल का बाउंड्रीवाल बन गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क@9753633429.
Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MOHAN BANJARE SONG VICTIMS REGISTER
प्रभु जी मेरी पूजा करो स्वीकार...भक्ति गीत-
जिला-महासमुंद (छत्तीसगढ़) से इशान घई एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
नन्हा सा फूल हूँ मै चरणों की धूल हूँ मै-
आया हूँ मै तो तेरे द्वार-
प्रभु जी मेरी पूजा करो स्वीकार-
मै तो निर्गुणी आवत इतनी सी बात है-
मेरी जीवन की डोरी अब तेरे हांथ है-
निर्गुण को गुण मिल जाये निर्धन को धन मिल जाये-
मानो तुम्हारा उपकार-
प्रभु जी मेरी पूजा करो स्वीकार...
Posted on: Feb 23, 2020. Tags: CG ISHAN GHOI MAHASAMUND SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में रोड की समस्या है समस्या को हल कराने में मदद करें...
पुजारी पारा, ग्राम-नहकानार, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छतीसगढ़) से पार्वती, चमरी, सुखमती और कमला बता रही हैं उनके गाँव के पुजरी पारा में रोड की समस्या है, पारा में 27 परिवार रहते हैं सड़क नहीं होने लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है बारिस के दिनों के दिनों वाहनों का जाना मुस्किल होता है| निवासियों ने गाँव सरपंच सचिव के पास आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सचिव@9399664609, कलेक्टर@9425598888, जिला CEO@7247497636. संपर्क नंबर / कमलेश@9285183478.
