काम के लिए गुजरात गए थे, लौटे हैं तो गाँव में न पानी है न काम, पूरे हैंडपंप सालों से खराब है...
ग्राम-गुड, पंचायत-उपरवार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगदीश के साथ में मौजेलाल आदिवासी और सोमनाथ कोल हैं जो बता रहे है कि लम्बे समय से ग्राम गुड के हैण्डपम्प पुरे जाम है पानी नहीं निकलता है बहुत दूर से पानी लाकर पीते है | दूर से साइकिल में पानी लाकर पीने में बहुत परेशानी हो रही है |मंगल बता रहे हैं काम करने गुजरात गए हैं बड़ी मुश्किल से लौटे हैं तो गाँव में पीने का पानी भी नहीं है और कोई काम भी नहीं है हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए PHE विभाग के कर्मचारियों के पास शिकायत करते है तो बोलते है कि हैण्डपम्प चालू है और हैण्डपम्प को खोलकर चले जाते है और बोलते है नहीं सुधरेगा | |इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें : SDM@9754859545. संपर्क नम्बर@9109784723.
Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA HANDPUMP PROBLEM JAGDISH MOUJELAL ADIVASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
हमर खेती किसानी बड़ा होवे...खेती किसानी गीत-
ग्राम-डूमरखोली, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेमचंद एक खेती किसानी गीत सुना रहे हैं:
हमर खेती किसानी बड़ा होवे-
भैया मन लगावें हाईब्रेड ला-
शाम के साथ बजे-
रेडियो मा सुना सब गोठ ला-
चारो तरफ छाये हरियाली-
हम किसान भईया होवथे खुसियाली-
हमर खेती किसानी बड़ा होवे-
दीदी मन लगावें हाईब्रेड ला...
Posted on: Jun 09, 2020. Tags: HINDI SONG PREMCHAND SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
शहर से लौटे हैं, गाँव में कोई रोजगार नहीं, खाने को राशन भी नहीं है, कृपया रोजगार दिलवाएं...
ग्राम-मांझीपुर ब्लाक-बुआबिछिया जिला मंडला मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार के साथ मुकेश कुमार अहिरवार, पंचमलाल बता रहें है कि लॉकडाउन में बाहर फसें थे अभी गांव आ गए है हमे रोजगार नहीं मिल रहा है न ही गांव में रोजगार मिल पाता है और रोजगार खोजते-खोजते बहुत परेशान होते है ग्राम पंचायत से भी कोई मजदूरी नहीं मिलती है और न ही पंचायत में उनका नाम जुड़ा है उनके पास रहने के लिए घर भी नहीं है बांस के टटिया का मकान हैं अभी उनके पास खाने के लिए राशन भी नहीं है | इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हमे रोजगार दिलाने का प्रयास करें संपर्क नंबर@9301321598. सचिव@8987893744, सांसद@9868180495.
Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MANDLA MP MUKESH KUMAR AHIRWAR SONG SONTOSH AHIRWAR VICTIMS REGISTER
सद्भावना सम्मान दे माँ शारदे हमे ज्ञान दे...कोरोना पर कविता-
ग्राम-बकेनिया, पोस्ट-गोविन्दपुर, जिला-सिद्धार्थ नगर उत्तरप्रदेश से राधेश्याम कोरोना समस्या पर आधारित एक कविता सुना रहे है :
सद्भावना सम्मान दे माँ शारदे हमे ज्ञान दे-
अर्जित करूँ धन बुद्धि कल संकित करूँ-
अभिमान से वंचित रहूँ ऐसा विमल वरदान दे-
माँ शारदे हमे ज्ञान दे, माँ शारदे हमे ज्ञान दे...
Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA POEM RADHESHYAM SIDHARTH NAGAR UP SONG VICTIMS REGISTER
स्वर्ग में दूध गीत बने गवा...गीत-
प्रियंका जिला-कोरबा छत्तीसगढ़ से एक गीत सुना रही है :
स्वर्ग में दूध गीत बने गवा-
दुनिया ने गीत बने गवा-
चरणों में गौरा महिला थी-
गीत गवाची दाई धन आवे...
