इमली का पेड़ के बारे में
ग्राम-धुरवारास, पंचायत-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दशमु नाग जी इमली पेड़ के बारे में बता रहे हैं इनका घर की जमीन के आस पास २० से २५ पेड़ है एक साल में 24 से 30 हजार कमाते हैं| इमली को बीज निकलकर बेचने से ज्यादा इनकम होता है| बीज का अलग पैसे मिलते हैं और इमली पूल का अलग मिलता है| सामान्य तौर पर बीज वाली इमली 25-30 रुपये में बेचा जाता है जबकि बिना बीज वाली इमली की कीमत 70-80 रुपये तक होती है| इस तरह से इमली पेड़ उगाकर अच्छी इनकम की जा सकती है|
Posted on: Jan 24, 2022. Tags: HINDI DARBHA BASTAR CG TAMARIND TREE
एक ही बार पेंशन मिला और बंद हो गया
ग्राम-छिंदबहार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से मोहन कश्यप जी सीजी नेट के श्रोताओं को बता रहे है, इन्होंने अपने पिताजी की पेंशन को लेकर शिकायत दर्ज करा रहा हैं| इनके पिताजी की उम्र 60 साल से ऊपर है उनको पेंशन मिलना था सिर्फ एक ही बार पेंशन मिला और बंद हो गया| सरपंच-सचिव से बात किया तो कहा गया कि मिलेगी| कृपया सीजी नेट के श्रोताओं से अपील है इनके पिताजी को पेंशन दिलाने में मदद करें| नंबर@6205435548, संपर्क सरपंच@7087797876, सचिव@9406109547.
Posted on: Jan 24, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PENSION PROBLEM
43 परिवार निवास करते है कुएं से लाना पड़ता है पानी
ग्राम पंचायत काटाकांदा (पुजारिपारा),ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप वेक्को जी बता रहे हैं कि यहाँ पुजारिपारा व पीडरे पारा में पानी की सुविधा नहीं है| इन दोनों पारा में 43 परिवार निवास करते है और इनको पानी के लिए गाँव से दूर झरने के पास बने कुएं से लाना पड़ता है| इनके गाँव में एक ही हैंडपंप है किन्तु यह भी ठीक से काम नहीं करता| कृपया इनके गाँव में पानी की समस्या को दूर करने में इनकी मदद करें| संपर्क नंबर पीड़ित@9770824093, सरपंच @6268628848, सचिव@9479020037, सीईओ दरभा@9406166884.
Posted on: Jan 21, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KANDAKATA PRADEEP VEKKO PROBLEM WATER
पेंशन नहीं मिलने के कारण बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-चंद्रागिरी, कड़तीपारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पनकुराम मंडावी जी अपने बड़े पापा की समस्या बता रहें हैं कि मेरे बड़े पापा जी 65 साल के है| वे चल और देख भी नहीं पाते और अभी तक इन्हे पेंशन नहीं मिल पाई है|इनको पेंशन की जरूरत है| संपर्क नंबर@9340395448, सरपंच@8770682214. सचिव@9407747016.
Posted on: Jan 15, 2022. Tags: BASTAR CG CHANDRAGIRI DARBHA PANKURAM MANDAVI PENSION PROBLEM
हमारें गांव में रोड की समस्या है, आने जाने में बहुत दिक्कत होती हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-दस्तूर नावापारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से यशवंत मरकाम बता रहें है कि उनकें गांव में रोड की बहुत समस्या है, लोगों को आने जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, गाडी नहीं चल पाती है, इसके लिये उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत कियें थे, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नंबरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@6268325474, सरपंच@9691410078, उपसरपंच@9399751488, CEO8959393222.
