Impact : राशन कार्ड बन जाने से राशन मिलने लगा...

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं, उनका राशन कार्ड की समस्या थी, जब राशन कार्ड का नवीनीकरण हुआ तब जगदेव प्रसाद का कार्ड नहीं आया था, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिल रहा था उन्होंने अपनी बात को ग्राम सभा में रखा अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को 3 माह पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6262119523.

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: CG IMPACT STORY JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

का जादू डारे बईहा का जादू डारे...गीत-

ग्राम-खैरागढ़, जिला-राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से निशा मुंडे एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रही हैं:
का जादू डारे बईहा का जादू डारे-
देखत राईथस झूम-झूम के-
कागा मचल गये घूम-घूम के-
कोयली सही गुरतुर बोली म तोरे-
मन ह मोरे मोहगे-
रात दिन अब सुरता म तोरे-
दिन ह मोरे पहाथे ग...

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: CG NISHA MUNDE RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अपच या अजीरण का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई,थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अजीरण या अपच का घरेलू उपचार बता रहे हैं, कलौंजी, जीरा, काली मिर्च, मुनक्का, अनार दाना, नमक, गुड और शहद लेकर, सभी को समान मात्रा में लेना है, हल्का पानी से गीला कर गोलियां बना लें और चूसकर सेवन करना है, इससे लाभ हो सकता है अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@ 9826040015.

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

अहिसता अहिसता आ रहा फागुग...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
अहिसता अहिसता आ रहा फागुग-
पूर्णिमा का दिन-
आम चार तेंदू दूर रहा-
गरीब जनता रहा गुन-
कैसे मनाये होली का त्यौहार-
आम चार महुवा तेंदू बिन...

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

पेंशन के लिये कई बार आवेदन किये लेकिन काम नहीं होता...

ग्राम-करवां, पोस्ट-लांजित, थाना-रामकोला, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जोगेश्वर बड़ा बता रहे हैं, उनका विकलांग पेंशन नहीं बना है उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन काम नहीं हो पाया है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@9617738454. संपर्क नंबर@7999787108.

Posted on: Mar 08, 2020. Tags: CG JOGESHWAR BADA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »