चुभते हैं कांटे आलपीन से, दूर रहना है चीन से...गीत-

राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से वीरेन्द्र गंधर्व एक गीत सुना रहे हैं:
चुभते हैं कांटे आलपीन से-
दूर रहना है चीन से-
दुनिया में छाई चीनी फैक्ट्री-
माल घटिया बनती घड़ी घड़ी-
कुछ दिनों में दुटते है क्रेन से-
दूर रहना है चीन से-
चुभते हैं कांटे आलपीन से-
दूर रहना है चीन से... (AR)

Posted on: Jun 27, 2020. Tags: CG RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV

स्वास्थ्य स्वर : आधा सिर दर्द का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी आधा सिर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सूर्योदय के पहले दो अमरुद को पीसकर चटनी बना लें, उसके बाद उसे सिर पर लेप करें, लगातार दिन में 3 बार प्रयोग करें, ये प्रक्रिया 21 दिनों तक कर सकते हैं, इससे लाभ हो सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई का उपयोग कम करें, नशा न करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399. (AR)

Posted on: Jun 26, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना के नाम पे जग में क्या नहीं अब होना है...कोरोना गीत-

जिला-राजनंदगांव (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गन्धर्व हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ को एक कोरोना का गीत सुना रहे हैं:
कोरोना के नाम पे जग में-
क्या नहीं अब होना है-
कोरोना का बोझ सभी को-
आखिर कब तक ढोना है-
कोरोना कोरोना कोरोना-
कोरोना कोरोना कोरोना... CS

Posted on: Jun 26, 2020. Tags: KORONA SONG RAJNANDGAON CG SONG VICTIMS REGISTER VIRENDR GANDHARV

5 वर्षो से कुछ लोग घर में कब्ज़ा कर लिए, पंचायत से राशन नहीं मिलता, भीख मांगकर खाना पड़ता है...मदद करें

मुन्नालाल यादव अपनी समस्या जगदीश यादव के साथ आवगत कर रहे हैं ये ग्राम-ओबरी पंचायत-बोसड ब्लॉक-जाबा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) के निवासी हैं इनका उम्र 75 वर्ष है इन्हें 5 वर्षों से पंचायत से राशन नहीं मिला अभी ये इधर-उधर से भीख मांगकर खाते है 2-3 दिन में एकाद बार खाना मिलता है उसी को खाकर रहते है सरपंच-सचिव के पास जाने से कुच्छ नहीं है इसलिए नहीं मिलेगा बोलते हैं और इनका घर ओबरी में है पर गाँव के कुच्छ पंडित लोग इनके घर में कब्ज़ा कर लिए है जिसके कारण इन्हें दुसरे गाँव में घूम-घूम के रहना पड़ता है घर के लिए कई बार इलाके के थाने में कम्पलेन किये पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके इन्हें राशन और इनका घर दिलवाने में मदद करें:संपर्क नंबर @ 9109784723 अखिलशाह श्रीवास्तव CEO@9407803480 (170310) CS

Posted on: Jun 26, 2020. Tags: FOOD PROBLEM JABA REWA MP JAGDISH YADAV MUNNALAL YADAV SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के बिजली खम्भे में 1 फेस है, अर्थ वायर नहीं है, जमीन से अर्थ लेना पड़ता है..मदद करें

श्यामबहादुर पटेल बता रहे हैं ग्राम-कुसपरी पोष्ट-कुसपरी तहसील-सुराक, थाना कमरजी जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) के निवासी हैं इनके गाँव में बिजली है पर खम्भे में 1 फेस है जिसमे अर्थ वायर नहीं है केवल फेस है यहां के लोग जमीन से अर्थ लेते हैं जिसके कारण गाँव के लोगों का बल्ब,पंखा मोबाईल आदि जल जाता है बच्चो को करंट लगने का डर रहता है जिससे बहुत नुक्सान होता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके इनके गाँव के बिजली खम्भे में अर्थ वायर लगवाने में मदद करें:संपर्क नम्बर @ 9752254932 लाईन मैन @9425185189 (170297) CS

Posted on: Jun 26, 2020. Tags: ELECTRICITY PROBLEM SHYAMBAHADUR PATEL SONG SURAK SIDHI MP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »