गोबर खाद उपयोग करता हूँ सरकारी खाद से ज़मीन और पानी खराब होता है बीमारी आती है...

ग्राम-भाटागुडा जिला-आदिलाबाद राज्य तेलन्गाना से चंद्रमोहन बता रहे हैं कि वे एक छोटे किसान हैं, बैल से खेती करते हैं और खेत में गोबर खाद डालते हैं और यूरिया-डीएपी डालने से जो खेत में उपजाऊ नमी होता है वो ख़त्म हो जाता है मिट्टी कड़ी हो जाती है ज़मीन में जो जीव जंतु होते हैं वे मर जाते हैं और यह पानी को भी प्रदूषित कर देता है और लोग जो इस फसल को खाते हैं उनको  कमजोर बना देता है और कई तरह का बीमारी होता है इसलिए जितना हो सके गोबर खाद डालकर फसल उगाना चाहिए जिसमे खेत भी बचा रहे और लोग भी स्वस्थ रहे, संपर्क नंबर @7093662616  CS

Posted on: Jun 11, 2020. Tags: ADILABAD TELANGANA AGRICULTURE CHANDRMOHAN SONG VICTIMS REGISTER

नोएडा : लॉकडाउन में फंसे है, खाने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

दिनवाद आलम बिहार के रहने वाले है, अभी वे नोएडा फेस-2 नयागाँव सेक्टर 87 में लॉकडाउन में फंसे है, जो राशन था वो ख़तम हो गया है, राशन नही है, हम लोग रोज कमाकर खाने वाले लोग है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9305039641. (166352) DW

Posted on: Jun 11, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DINVAD ALAM NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

लइलो हरि जी का नाम सुबेरे उठी...हरि भजन-

बहनी दरबार जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक हरि भजन गीत सुना रही हैं:
लइलो हरि जी का नाम सुबेरे उठी-
किसके के द्वारे गंगा बहतो हैं-
के करयें स्नान सुबेरे उठी-
रामा के द्वारे गंगा बहतो हैं-
सीता करयें स्नान सुबेरे उठी-
किसके द्वारे मंदिर बनतो हैं-
की करयें पूजा ध्यान सुबेरे उठी-
लइलो हरि जी का नाम सुबेरे उठी...

Posted on: Jun 11, 2020. Tags: HINDI SONG RANI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नही है, बहुत परेशान है, कृपया मदद करें...

मोहम्मद इजाज़ सेक्टर 87 नयागाँव नोएडा में फंसे है, उनके परिवार में 6 लोग है साथ में दो बच्चे है, उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है भूखे रह रहे है सरकार के नम्बर से भी मदद मांगे थे लेकिन बिहार के है बोलकर राशन नहीं दिया गया | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@ 892048498. (166494) DW

Posted on: Jun 11, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MOHMMAD IZAZ NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

कुदरगढ़ के बालम पावले राजा की कहानी जिन्होंने रामगढ़ और जोगीमाड़ा भी बनवाया था...

ग्राम-इंद्रपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचंद्र सिंह बता रहे है कि उनके गाँव में कुदरगढ़ बसा है जो कि वहां के किले महल प्रसिद्ध है वहां एक राजा रहते थे उनका नाम बालम पावले राजा है | वहां राज करते थे उसके बारे में एक कहानी बता रहे है कि पावले राजा ने पत्थरो के महल और किले बनवाये, मंदिर बनवाये कुदरगढ़ में आज भी वह मंदिर प्रसिद्ध है | रामगढ़ और जोगीमाडा पहाड़ी उन्ही का बनाया हुआ है | पटना में जो जोड़ा तालाब जो खुदाई किया गया है वही राजा है उनके हाथो में पारस का पत्थर था | वह राजा पारस का पत्थर लेकर रात को ही घूमता था और जब पानी प्यास लगता था तो उसी पत्थर से खोदकर रात में ही पानी पीते थे : संपर्क नम्बर@7089242455.  DW

Posted on: Jun 11, 2020. Tags: RAMCHANDRA SINGH SONG STORY SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »