स्वास्थ्य स्वर : शारीरिक कमजोरी को ठीक करने में बिदारी कंद का उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बिदारी कंद का उपयोग बता रहे हैं, बिदारी कंद के 6 ग्राम चूर्ण को लेकर, 10 ग्राम घी में मिलाकर मिश्रण बना लें और 250 ग्राम दूध में मिलाकर उबाल लें, उसके बाद मिश्री मिला लें, अब इसका उपयोग कर सकते है, स्वास्थ्य संबंधी लाभ हो सकता है| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jun 20, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
अरे उंच नीच का रोग जहाँ...गीत-
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
अरे उंच नीच का रोग जहाँ-
उस देश की गाथा गाता हूँ-
भारत में रहने वालो की, मै दोगली बात बताता हूँ-
है भगवानो के कई नाम यहाँ मूर्ति पूजी जाती है-
मंदिर में जाने वालो की जाती भी पूछी जाती है... (AR)
Posted on: Jun 20, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
कल तक संग्राम था पाकिस्तान से...कविता-
राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व एक कविता सुना रहे हैं:
कल तक संग्राम था पाकिस्तान से-
आज संग्राम है चीन से-
जब सबको पता है-
मिट्टी में मिलने के लिये थोड़ी सी जगह चाहिये-
किसी का रिश्ता नहीं ढेर सी जमीन से-
आज संग्राम है चीन से-
एकता के फूल टूट गये, आज ह्रदय के दाग से... (AR)
Posted on: Jun 20, 2020. Tags: CG POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GANDHARV
तीन साल हो गया प्रधानमंत्री आवास नही बनाये ठेकेदार, कृपया बनवाने में मदद करें...
भुरुपानी पारा, ग्राम पंचायत गोरगी, पोस्ट जजावल,जनपत प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवप्रसाद बता रहा है तीन साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना आया था जिसे गाँव के ठेकेदार धनजय रजवाड़े को बनवाने के लिए दिया गया है परन्तु अभी नही पूरा नही किये है बताया जा रहा है| मैं विकलांग हूँ इस समय मेरे पास पक्का मकान नही है इसलिए सीजीनेट सुनने साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर प्रधानमंत्री आवास मकान फिर से बनवाने में मदद करें.
संपर्क@7224894104. धनजय@9977418041. सरपंच@911123251. RK
Posted on: Jun 20, 2020. Tags: PM HOUSING SCHEME SHIV PRASAD SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में लोग परेशान हैं लेकिन 3 माह से मजदूरों का पैसा नहीं दिया गया...
रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव बता रहे है कि ग्राम पंचायत डांडी, ग्राम भूंजवा में मजदूरों से 3 माह पहले काम कराया गया था, लेकिन आज तक उनको मजदूरी का पैसा नहीं मिला है, उसमे गाँव के 20 लोगो ने काम किया था, पैसा नहीं मिलने पर लोगो काफी दिक्कत हुई, उस दौरान उन्होंने लोगो के साथ मिलकर गाँव की मदद की, सामान उपलब्ध कराया, इतनी समस्या आयी लेकिन आज भी मजदूरों को काम का पैसा नहीं दिया गया है, इस संबंध में अधिकारियों के पास शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर लोगो को मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें :
जनपद CEO / अखिल सहाय श्रीवास्तव@9407803480. संपर्क नंबर/ लक्ष्मी कोल@7722961107. (AR) (167614)
