स्वास्थ्य स्वर : झाई का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी झाई का घरेलू उपचार बता रहे हैं, हल्दी चूर्ण 3 ग्राम, दूध 7 बूंद, गुलाब जल 2 चम्मच मिलाकर पेस्ट बना लें और जहां झाई हो वहां पर लगायें, नाजुक अंगो पर नहीं लगाना हैं आँखों से दूर रखना है, सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें, 21 दिन तक प्रयोग कर सकते हैं संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : शौचालय बन जाने से अब शौच के लिये बाहर नहीं जाना पड़ता...
ग्राम पंचायत-बोरपाल, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मालती बाई बता रही हैं, आंगनबाड़ी में शौचालय नहीं बना था, इस विषय पर सचिव सरपंच के पास आवेदन किया गया लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है अब वे शौचालय का उपयोग कर पा रहे हैं इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9406405661.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG IMPACT STORY MALATI BAI NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कान दर्द का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी कान दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मदार के पीले के पत्तो पर थोड़ा सा घी लगाकर या तेल लगाकर आंच में गर्म करें और जब पत्ता मुरझाने लगे तब उसे एक बर्तन में निचोड़ लें, उसके बाद उस रस को दर्द होने वाले कान में डालें, इससे कान के दर्द में आराम मिल सकता है, ये दिन में दो बार उपयोग कर सकते हैं, दिये नंबर पर जनकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : बार बार गर्भपात होने की समस्या का उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बार बार गर्भपात होने की समस्या का उपचार रहे हैं, रविवार को सूर्योदय से पूर्व धतूरे की जड़ को निकाले और उसे महिला के कमर में धागे से बांध देना है, उसके बाद 9 माह तक रहने देना है इससे लाभ हो सकता है, इस विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: केदारनाथ पटेल@9826040015.
Posted on: Feb 27, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
मदद करने से आशीर्वाद मिलता है और परिश्रम से सफलता...
एक समय की बात है एक बुजुर्ग शक्कर लेकर अपने घर जा रहे थे, तभी पन्नी फट गई और शक्कर गिर गया, सौभाग्य से शक्कर साफ जगह पर गिरी तो वे उसे इक्कट्ठा करने लगे, उसी समय दो लड़की आई उसमे से एक ने उनकी मदद की और दूसरी खड़ी रही, जिससे बुजुर्ग खुश हो गये और उन्होंने लड़की को वर दिया कि तुम्हे अच्छा वर मिले कुछ साल बाद उसकी अच्छी जगह शादी हो गयी, फिर दोबारा लड़की उन बुजुर्ग से मिली और उन्हें बताया आपके कहे अनुसार मुझे अच्छा वर मिल गया है और मै अच्छे रह रही हूँ, इस तरह वर उसे ही मिलता है जो मदद करता है और सफलता उसे मिलती है जो लगन से परिश्रम करता है|
