कृषक समृद्धि योजना अंतर्गत पौधारोपण किया गया था, 3 साल से भुगतान नहीं हुआ, कृपया मदद करें...

मानपुर, जिला-उमरिया (मध्यप्रदेश) से मोहम्मद खालिद अंसारी बता रहे हैं कि किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत वन दूतों द्वारा 2017 और 2018 में पौधा रोपण कार्य कराया गया था, जिसके तहत एक साल 80 हज़ार और दूसरे साल 30 हज़ार पेड़ लगाए गए थे जिससे पूरे क्षेत्र में हरियाली का माहौल बना है | 2017 के कार्य की आंशिक राशि 15 रू प्रति वृक्ष दी गयी थी पर उसकी दूसरी किश्त 20 रू प्रति वृक्ष की दर से जो देना तय हुआ था वह अब तक नहीं दिया गया है जबकि तीन वर्ष हो चुके हैं और 2018 के पौधारोपण का कोई भुगतान नहीं किया गया है | कांग्रेस की सरकार ने यह कहा इस योजना को बंद कर दिया गया इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं, किसानो का रुका भुगतान करें और कृषक समृद्धि योजना का दोबारा से शुरू करें| संपर्क नंबर@7999442938/9893274850/
6264434308. (AR)

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: FOREST KHALID ANSARI MP PAYMENT SONG UMARIA VICTIMS REGISTER

हर रास्ता तेरा संकट का...कविता-

ग्राम-दक्कोटोला, पोस्ट-चिलहटी, तहसील-अम्बागढ़ चौकी, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जयदेव मोरले एक कविता सुना रहे हैं:
हर रास्ता तेरा संकट का-
अंत सफ़र मरघट का-
सुनेगा संकेत मेरे आहट का-
तेरा बिछौना बन जायेगा खाट का-
हर राह तेरे अड़चन का-
जान लेना हर घड़ी तेरे इंतहान का...

Posted on: Jun 21, 2020. Tags: CG JAYDEV MORLE POEM RAJNANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

ओ प्यारी बन्नी तू कितनी हसीली...बन्नी गीत-

ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उषा देवी एक बन्नी गीत सुनवा रही हैं:
ओ प्यारी बन्नी तू कितनी हसीली-
तू छूट गय पसीना, तू पोछ लो पसीना-
अपनी रुमाल से-
तेरी शादी हुई है धूम धाम से-
सासू घर जाना ससुर को कुछ न कहना-
अपनी जुबान से-
तेरी मांग भारी सिंदूर से... (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: BANNI SONG MP REWA SONG USHA DEVI VICTIMS REGISTER

किसी भी शुभ काम को करने से पूर्व भजन सुनने की परंपरा...

ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार रामायण मंडली द्वारा भजन सुनवा रहे हैं, इसमे कई लोग मिलकर भजन गाते हैं, गाँव में ये मंदिरों में गया जाता है, घरो में भी गया जाता है, बच्चे के जन्म होने या किसी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले, घर प्रवेश आदि में रामायण भजन सुनने की परंपरा गाँव में है| (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

आवेदन करते 7 साल हो गये, आज तक गाँव में बिजली की समस्या बनी है...

वार्ड नंबर 4, भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से कालू पुन्गा बता रहे हैं, उनके गाँव में बिजली की समस्या है, ये समस्या 7 साल से है, बिजली नहीं होने से उन्हें दिक्कत हो रही है, मोबाईल, टीवी का उपयोग नहीं कर पाते हैं, पढाई में दिक्कत होती है, इसके लिये उन्होंने नगर पंचायत में शिकायत किया है, अधिकारी आज कल बोलकर 7 साल गुजार दिये लेकिन काम नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निरकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9405899362. (AR)

Posted on: Jun 20, 2020. Tags: ELECTRICITY GADCHIROLI KAKLU PUNGA MH PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »