Narayanpur Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi and Gondi: 27th Dec 2019...

Today Keerti Sahu is presenting Bultoo Radio in Hindi and Gondi, in this latest edition of Bultoo Radio she is discussing the issues of Telangana and Andhra Pradesh. People use their mobile phones to call this number 08050068000 and record their songs and reports. People can download this program from their Gram Panchayat office, if it has a broadband center, they can also get it from someone who has a smartphone and internet and then through Bluetooth.

Posted on: Dec 27, 2019. Tags: BULTOO RADIO CG KEERTI SAHU NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

तोर मन कैसे लागे रानी महल भीतरी मा तोर मन कैसे लागे...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-गुटापाल, पंचायत-गौरदंड, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक कुमार साथ में छबिलाल मांझी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
तोर मन कैसे लागे रानी महल भीतरी मा तोर मन कैसे लागे-
मोर मन अच्छा लागे राजा महल भीतर मा मोर मन कैसे लागे वो-
चाँदी के मुंदरी चिनहारी करी ले करे धनी ले उतारे चिनहारी करी ले-
मोर मन अच्छा लागे राजा महल भीतरी मा मोर मन कैसे लागे वो-
तोर मन कैसे लागे रानी महल भीतरी मा तोर मन कैसे लागे....

Posted on: Dec 27, 2019. Tags: ASHOK CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER KUMAR

हमारे गांव में शौचालय अधूरा पड़ा है, अधिकारी आवेदन पर ध्यान नहीं देते-

ग्राम-कापसी, पंचायत-फलामी, मुंजामेठा, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट गाँव के ग्रामीण साथी बता रहे है की उनके गांव में शौचलय अधुरा पड़ा है, और शौचालय निर्माण में काम किये थे उसका पैसा नही मिला है, उन्होंने इस संबंध में गाँव के सरपंच, सचिव के पास बोलने पर भी कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सरपंच@7587307858, सचिव@7587801190, लक्षवंती मंडावी@9406176324, CEO@9425263888.

Posted on: Dec 26, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR PROBLEM

हमारा राशन कार्ड नहीं बना है, जिससे योजनओं का लाभ नहीं मिल पाता...मदद की अपील-

ग्राम-मरसकोड़ो, पंचायत-आमगाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल साथ में चमरा राम वड्डे, जुगदेर वड्डे, सुकालु वड्डे बता रहे हैं की उनका राशन कार्ड 10 साल हो गया नहीं बना है, जिससे राशन नही मिलता और राशन कार्ड नहीं होने से किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिलता, बनवाने के लिए उन्होंनें सचिव, सरपंच के पास बोले लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर समस्या का हल करने में मदद करे:सम्पर्क@8305861165, सुनील करंगा सरपंच@7587196629,सशि राठौर सचिव@7587002274, CEO@9425263888.

Posted on: Dec 26, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बाल झड़ने का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवंशी राय बाल झड़ने का घरेलू उपचार बता रहें है, आंवला किटनिश ब्रिटिश उसको पिसने से गुदा निकलता है उस गुदा का रस निकालने के बाद किसी साथ बर्तन में रख ले, और नहाने से पहले बालों के जड़ में लगायें और 1-2 घंटा में नहायें, 8-10 दिन लगाने से बाल झड़ना बंद हो जायेगा| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं:@09424759941.

Posted on: Dec 26, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHWANSHI RAY SONG TIKAMAGDH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »