हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में समस्या होती है...

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट साथ में सीताराम पोड़ीयामी बता रहें है कि उनके गांव के पटेलपारा में सीसी रोड की बहुत समस्या है| 22 घर की बस्ती है| ज्यादातर बरसात के दिनों में लोगों को आनें जानें मै बहुत दिक्कत होती है| उसके लिये उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत कियें| लेकिन अभी तक नही बना है| इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके सीसी रोड़ बनवाने में मदद करें: संपर्क@7587130513, सरपंच@7580761696.

Posted on: Aug 02, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM ROAD SITARAM PODIYAMI

हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-

नीलू राम पोयामी ग्राम-पंचायत कस्तूर पाल ब्लॉक-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है। वहां के लोग नाला से पानी लाकर पीते हैं बरसात के दिन में नाला भी सूख जाता है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किया लेकिन अभी तक पानी की सुविधा नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9165981058 सरपंच@9399715239.

Posted on: Aug 02, 2022. Tags: CG LOHANDIGUDA NEELURAM PODIYA PROBLEM WATER

हमारे गांव में सौर ऊर्जा लगा था आंधी तुफान के वजह से उड़ गया, कृपया मदद करें-

ग्राम-जोलगी, पंचायत-रामगढ़, तहसील-भरतपुर, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़) से देवप्रसाद दुरति बता रहे हैं उनके गांव में तिन साल पहले सौर ऊर्जा लगा था आंधी तुफान के वजह से उड़ गया| इसके लिए क्रीड़ा विभाग में उन्होंने अपनी बात रखी थी परन्तु नहीं हो पाया| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9620913366, सरपंच@8462944063, सचिव@8462998816, क्रीड़ा विभाग@9893662864.

Posted on: Aug 01, 2022. Tags: BHARTPUR CG KORIYA PROBLEM WATER

हमारे गांव में पुलिया कि बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहत दिक्कतों का सामना करन

ग्राम पंचायत-बास्तानार, (आजीपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजूराम बता रहे हैं की उनके गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं, लोगों को बरसात के दिनों में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं, बच्चें लोग स्कूल नही जा पातें हैं, इसके लिए उन्होनें ग्राम पंचायत में आवेदन कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई, इस लिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहें है की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Aug 01, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG PULIYA

दिव्यानगों के लिए कुछ अच्छा काम करें...

आगरा उत्तरप्रदेश से आर.बी बता रहे है कि आगरा में ब्लाइंड स्कूल है, और इस स्कूल में ब्लाइंड लोग दूर-दूर से पढ़ते हैं| बहुत से लोग पैसों का सही इस्तेमाल नहीं करते, बेवजह पैसा उड़ाते रहते हैं| उसी पैसे को यदि ब्लाइन्ड लोगों के शिक्षा में दान दिया जाए तो बहुत से लोग पढ़ पाएंगे| ब्लाइंड लोगों के शिक्षा स्तर में सुधार होगा व उनकी जरूरतें भी पूरी हो जाएगी| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबरों पर बात कर उनकी मदद कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9198358503,

Posted on: Jul 31, 2022. Tags: AGRA BLIND PROBLEM SCHOOL UTTRPRADESH

« View Newer Reports

View Older Reports »