कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर किसान लाभ ले सकते हैं-

ग्राम-गौरदंड, ब्लॉक, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कृषि विस्तार अधिकारी एस आर पोटाई बता रहे हैं, कृषि विभाग की अनेको योजनायें हैं, जिनका लाभ ग्रामीण कृषक ले सकते हैं, वर्तमान में नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी योजना से लाभ मिल सकता है| इसमे किसान को मटेरियल विभाग द्वारा दिया जाता है और अनुदान भी दिया जाता है| खेती सुधार, लघु स्टॉप डेम, तालाब बनाने की स्कीम हो या फिर जैविक खाद बनाने का अनेक योजनायें हैं, दिये नंबर पर योजना से संबंधित जानकारी लेकर लाभ ले सकते हैं| एस.आर. पोटाई@9407631533.

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV NARAYANPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER

आंगनबाड़ी में बिजली और पानी की सुविधा नहीं है...कृपया मदद करें-

ग्राम-सीतापाल, पंचायत-कुकराछोर, जिला-नरायणपुर (छत्तीसगढ़) से गंगा आचला बता रहे हैं, आंगनवाड़ी में लाईट और पानी की सुवधा नहीं है, गर्मी के दिनो में पानी की समस्या होती है इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@7587402919, सचिव@9479023711. संपर्क नंबर@7647928007.

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG KIRTI SAHU NARAYANPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

पिंजरे के पंछी रे, तेरा दर्द ना जाने कोय...गीत-

ग्राम-कोलियारी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से हीरामनी नाग एक गीत सुना रही हैं :
पिंजरे के पंछी रे, तेरा दर्द ना जाने कोय-
बाहर से खामोश रहे तू, भीतर-भीतर रोये रे-
कह ना सके तू अपनी कहानी-
तेरी भी पंछी क्या जिंदगानी रे-
विधि ने तेरी कथा लिखी है, आंसू में कलम तू बोर-
तेरा दर्द ना जाने कौय...

Posted on: Nov 11, 2019. Tags: CG HIRAMANI NAG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER

मैदान(ग्राउंड) की अभाव अधिकारीयों से मैदान (ग्राउंड) के लिए मांग कोई आश्वासन नही, कृपया मदद करे-

ग्राम-छुबगाँव, पंचायत-खोड़गाँव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल गाँव के युवा लोगों से बात कर रहे है, विनोद उईके, दीनदयाल दुग्गा, सुजीत कुमार दुग्गा, उमेन्द्र उईके, रमेश उईके आदि बता रहे है कि, गाँव में खेल का मैदान नहीं है, जिसके चलते गाँव के नौजवानों को खेल में आगे आने का मौका नहीं मिलता, जबकि यहाँ के युवा फुटबाल, खो-खो, कब्बडी, में रूचि रखते है| खेल मैदान के लिए कई दिनों से मांग कर रहे है, लेकिन वन ग्राम होने के कारण मामला वन विभाग में जाता है, वन विभाग में भी आवेदन दियें है, परन्तु अभी तक इस ओर किसी का ध्यान नहीं है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मांग अनुरोध कर रहे है, कृपया खेल मैदान दिलाने में मदद करे ताकि ग्रामीण खेल के माध्यम से जिला ही नहीं बल्कि जिला स्तर से आगे भी अपनी प्रतिभा दिखा सके| इन नम्बरों पर फ़ोन करे- सचिव@ 7587839821. कलेक्टर@9425205669. आदिवासी विभाग सहायक आयुक्त@ 9424282202.

Posted on: Nov 10, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

शौचालय का गड्डा, बना मौत का कारण...कृपया मदद करे

ग्राम-भाटपाल, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन ग्रामीणों से शौचालय के बारे में चर्चा कर रहे है, ग्रामीण जगुराम, मयनुराम, शंकर, गिरीश, बता रहे है, गाँव में शौचालय बनाने के लिए गड्डे खोद दिए जो जस के तस है, जिसके चलते एक सप्ताह पहले शौचालय के गड्डे में गिर जाने से प्रसाद कोराम नाम के ग्रामीण की मौत हो गई. शौचालय बनाने के लिए पंचायत ने गड्डे तो खोद दिए परन्तु पैसा नहीं दिया जिसके चलते आधा अधूरा निर्माण पड़ा है, जो मौत का कारण बन रहा है| अगर लोगों को पूरा पैसा मिल जाता तो ऐसी घटना भी नहीं घटती. इसीलिए सीजीनेट से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है| कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे ताकि शौचालय बनाने का पैसा मिल सके- सरपंच@6265968343.

Posted on: Nov 09, 2019. Tags: MOHAN NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER YADAV

« View Newer Reports

View Older Reports »