IMPACT: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् समस्या का समाधान हो गया...
अनिल कुमार मांडवी, ग्राम पंचायत-हिरपा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनका राशनकार्ड में नाम जुडा था, लेकिन कुछ दिनों से नाम काट दिया गया था| उनका राशन नहीं मिल रहा था| फिर उन्होंने सीजीनेट में अपनी सन्देश रिकॉर्ड किया फिर कुछ दिन बाद उनको राशन मिलना चालू हो गया| इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद किये| संपर्क नंबर@8773334550. (193287)
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG IMPACT
केला नानों केलाय बाता कुसीर टिंडलाय मिडड़ाए नानों मेलों...गोंडि गीत
ग्राम-कलापारा, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रैमती कश्यप व इनकी साथी गोंडि बोली में गीत सुना रहे हैं:
केला नानों केलाय बाता कुसीर टिंडलाय मिडड़ाए नानों मेलों-
एते केनो पुने नानों बाता कुसीर टिंडलाय मिडड़ाए नानों मेलों-
नानों बाले बाले आतीड़ा नानों आतीड़ा, बाता कुसीर टिंडलाय-
नानों आनेला केलएड़ केलएड़ नानों, बाता कुसीर-
टिंडलाय मिडड़ाए नानों मेलों नानों गएल पुनवा-
केला नानों केलाय बाता कुसीर टिंडलाय मिडड़ाए नानों मेलों...
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG GONDI KALAPARA SONG
रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्तत होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-मिचनार, गांजापारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण जी बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| राउत पारा से लेकर गांजापारा तक रोड खराब है| आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| वहां लगभग 32 घर की जनसंख्या है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क@75887241962, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM ROAD
गांव में मितानिन नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है, कृपया मदद करें-
सीताराम कश्यप, ग्राम पंचायत-हलवा, लोहरापारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में आंगनबाड़ी है वहाँ मितानिन नहीं हैं वहां लगभग 24 घर की बस्ती है| आंगनबाड़ी मैडम गांव में किसी को मितानिन नहीं बनाना चाहती है| गांव में गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6260208299, CEO@8959393222.
Posted on: Jun 08, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA MITANIN PROBLEM
हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या हैं, दूर से लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़ेराउर, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमी यादव बता रहे हैं उनके पारा में पानी कि बहुत समस्या है| गर्मी के दिनों में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए सचिव-सरपंच को बोले हैं, लेकिन अभी तक पानी कि सुविधा नही हुआ हैं| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का समस्या का निराकरण करने में मदद करें:अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587295015, सीईओ@8889251366.
