हमारे गाँव में पानी की समस्या हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया मदद करे...

ग्राम-कोंडोली,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार बता रहे हैं,की उनके गाँव में 45 घरो का बस्ती हैं,जो पानी की दिक्कत होती हैं|वहां के महिलाये एक किमी.दूर हैंडपंप से पानी लाते हैं,और बरसात के दिनों में उनको बहुत परेशानी होती हैं|इसके लिए कई बार आवेदन किये हैं,आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ अधिक जानकारी किये इस नंबर पर बात कर सकते हैं|संपर्क नंबर@9098913415. कलेक्टर@8488956694. सीईओ@9406016762.

Posted on: Nov 10, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG WATER PROBLEM SUNIL KUMAR

हमारे घर के अन्दर पानी आ जाता है, नाला बनवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं...

ग्राम-कोरचा, ग्राम पंचायत-शामगाँव, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रविकुमार पोयाम बता रहे हैं कि उनका घर रोड के पास है और आस पास से पानी उनके घर के अन्दर घुस जाता हैं| घर का पूरा समान ख़राब हो रहा है। इस के लिए उनके घर से नाला बनवाने के लिए कई बार कोशिश किये हैं, पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं। संपर्क नंबर@6264954623. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Nov 10, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RAVIKUMAR POYAM SEWER

एक साल पहले हम 40 लोगो ने तालाब में काम किये थे उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिल रहा है...

ग्राम+पंचायत-बिरगाली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से रमेश कुंजाम के साथ गाँव के साथी बदरू, शत्रु और मोहन कुमार पोयम बता रहे है कि एक साल पहले 40 लोगो ने मिलकर एक महीने तक तालाब में मजदूरी का काम किये थे जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है | 170 रूपये रोजी के हिसाब से काम किये थे | उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास भी शिकायत किये थे बैंक का पासबुक भी मांगे उसके बाद भी सरपंच सचिव कोई ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें : सचिव@7999375577, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नम्बर@7879316037.

Posted on: Nov 09, 2021. Tags: BADRU BASTANAR BASTAR PROBLEM CG PAYMANT

हमारे पारे में ख़राब शौचालय बनाये गए है, उनका कोई उपयोग नहीं करते है...

पकलू पारा, पंचायत-कोड़ेनार-3 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी मंगरू, लक्मु और पांडियो बता रहे है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय बनाये गए है | लेकिन पैसो का गाल मेल करके शौचालय ठीक से नहीं बनाया गया है पुरे खराब बनाये गए है | उसके कारण पारे के लोग उनका उपयोग नहीं करते है सब लोग बाहर शौच करने जाते है | जबकि बाहर शौच करने पर 500 रूपये जुर्माना है | पुरे पारे के शौचालय एक जैसे बनाए गए है लेकिन ख़राब बनाये जाने के कारण कोई भी शौचालय उपयोग में नहीं है | उसमे पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है | उनके पारे में पानी की समस्या है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके शौचालय और पानी की व्यवस्था करने में मदद करें: PHE@9406078557, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, संपर्क नम्बर@8305238084.

Posted on: Nov 09, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG MANGRU TOILET

हमारे गाँव में सीसी रोड की समस्या है, लोगों को आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम-पंचायत मूतनपाल 2, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, राज्य-छत्तीसगढ़ से मनी राम कश्यप बता रहें हैं कि वार्ड क्रमांक 10 उनके पारा में सीसी नही बना हैं आने जाने बहुत परेशानी होता हैं, एक पुलिया भी बनना चाहिये| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच 7587885318, सचिव 7697581375,बास्तानार सीईओ 9406016762, कलेक्टर बस्तर 8458956694, सम्पर्क नम्बर 9301940677.

Posted on: Nov 09, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR MANIRAM KASHYAP ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »