नहीं तोसे रो बरसाना...गीत-
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड्वारी, जिला-निमाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
नहीं तोसे रो बरसाना-
बो महिना अंदर में बीते-
महीना पालना मा झूले-
फूल से ये मुस्काने-
नहीं तो सिरों वही जाना... (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: MANOJ KUSWAHA MP NIMARI SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी और सड़क की समस्या है, गाँव में सर्वे कराकर समस्या का निराकरण करें...
ग्राम-तेंदुवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव की समस्या के बारे में बच्चो से बात कर रहे हैं, गाँव के बच्चो का कहना है कि गाँव में पानी और सड़क की समस्या है, पानी के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है और साफ पानी नहीं मिल पाता है, गाँव में सड़क नहीं है, जंगल में रहते हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि उनकी बात को अधिकारियों तक पहुंचाकर गाँव में पानी और सड़क की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7697448583. (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
मोहल्ले के नाम से हैण्डपंप आता है लेकिन कहीं और लग जाता है...
ग्राम-छिपिया, पोस्ट-कोटा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या बता रही हैं कि उनके मोहल्ले के लिये हैण्डपंप आया था लेकिन जहाँ पर लगाया जाना था उस जगह पर नहीं लगाया गया| जिसके कारण पानी की समस्या हो रही हैं, उन्हें गंदा पानी पीना पड रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर मोहल्ले में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8516047101. (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: MP PHE PROBLEM REWA SONG SUKANYA VICTIMS REGISTER WATER
गाँव गली के तो है मिट्टी,बहार मिट्टी घर में मिट्टी....
ग्राम-आठगांव ब्लॉक्-फरसगांव जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राधिका और देवकी नेताम हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक कविता सुना रहे ह:
गाँव गली के तो है मिट्टी-
बहार मिट्टी घर में मिट्टी-
टप टप बोल पड़ी तो-
महकी सोंधी सोंधी मिट्टी-
गाँव गली के तो है मिट्टी-
बाहर मिट्टी घर में मिट्टी CS
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: FARSGAON KONDAGAON CG KAVITA RADHIKA END DEVKI NETAM SONG VICTIMS REGISTER
राम तुम्हारा धाम छोड़कर और कहां मै जाऊं...गीत-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन सुना रहे हैं:
राम तुम्हारा धाम छोड़कर और कहां मै जाऊं-
हाय राम और कहां मै जाऊं-
मन मंदिर में फंसे हुये हो-
तुम हो अंतर्यामी हाय राम-
तुम हो अंतर्यामी-
मन का भेद छुपा न जाये-
दीन दुखियों की है मानी...
