मेरे दिल में तेरा निवास रहे...गीत-
देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सुखदाई कचलम एक गीत सुना रही हैं :
मेरे दिल में तेरा निवास रहे-
हर पल तू मेरे साथ रहे-
राही हैं हम भटके हुये, तुमको सदा पाते रहें-
मंजिल हमें तू दिखा खुदा-
ठोकर सदा पाते रहें-
मेरे दिल में तेरा निवास रहे-
हर पल तू मेरे साथ रहे...
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CG NARAYANPUR SONG SUKHDAI KACHLAM VICTIMS REGISTER
मुझे कम दिखाई देता है जगदलपुर मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह देते हैं पर कोई ले जाने में मदद नहीं करता...
ग्राम-कुम्हली ग्राम पंचायत-गढ़बेंगाल जिला-नारायणपुर छत्तीसगढ़ से घसिया राम बघेल बता रहें कि बचपन से उनके आँख से कम दिखाई देता था जैसे-जैसे उम्र बढ़ रहा है तो और कम दिखाई देता है दूर के लोंगो को व लिखे हुए अक्षरों को नहीं पहचान पाते | इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल शिविर में गए तो वहां बोलते हैं कि जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जाँच कराके आओ इसके लिए अपने गाँव के सरपंच को भी बताया पर कोई सुनवाई नहीं हुआ | मेरे माता-पिता गरीब है जगदलपुर ले जाने में कोई मदद नहीं करते इस लिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील करते है अधिकारियों से बात करके आँख का इलाज कराने में मदद करें | संपर्क नंबर @7648088163(169781) CS
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: GHASIYARAM BAGHEL HEALTH PROBLEM NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER
इतनी शक्ति हमें दे ना दाता...वन्दना गीत
ग्राम-हेमलकशा तालुका-भामरागड जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से महेकरानू सेडमें एक वन्दना गीत सुना रही है:
इतनी शक्ति हमे देना दाता-
मन का विशवास कमजोर हो ना-
इतनी शक्ती हमे देना दाता-
मन का विश्वास कमजोर हो ना CS
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH MAHEKRANU SEDME RELIGION SONG SONG VICTIMS REGISTER
सहकार रेडियो : बाल चौपाल (आँगन में बातचीत)
श्रोताओं, सहकार रेडियो के कार्यक्रम “बाल चौपाल” में आज आप सुनेंगे कहानी “आँगन में बातचीत” इसे अपनी आवाज़ दी है इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश से रेडियो कलाकार साथी निहारिका ने | कहानी को हमने लिया है बाल बुलेटिन “अनुराग” से | आपको ये कार्यक्रम कैसा लगा हमें ज़रूर बताइयेगा| ये कार्यक्रम सहकर रेडियो से लिया गया है | इस कार्यक्रम 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं |
Posted on: Jun 14, 2020. Tags: BAL CHAUPAL SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग अभी सूखे में ही धान बुआई शुरू कर दिए हैं, केवल गोबर खाद का ही उपयोग करते हैं...
ग्राम-कोरमेल ब्लॉक-कोंडागांव जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से जगदीश कश्यप बता रहे हैं कि अभी हम लोग सूखे जमीन में ही धान बुआई शुरू कर दिए है इसी के साथ में थरहा भी रख देते हैं 20-22 दिन बाद रोपा लगाने के लायक हो जाता है तो 4-5 दिन के अन्दर खेत तैयार करके रोपा लगाते हैं और केवल गोबर खाद का ही उपयोग करते है हमारे घर में 8 सदस्य है हम लोग इसी तरह खेती बाड़ी करके अपना जीवन यापन करते हैं संपर्क नंबर @7724924004 (169744) CS
