हम मजदूर बाहर से वापस लौटे हैं, एक हज़ार मदद नहीं मिली, कृपया जल्दी काम शुरू कराइये...
ग्राम अंसरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामप्रकाश बता रहा है दिल्ली लक्कड़पुर फ़रीदाबाद में काम करने के लिए गया था लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण घर वापस आना पड़ा| हमारे पास राशन के लिए कोई रूपया नही है और कोई रोजगार भी नही है | शासन के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को खाता में एक हजार रुपये ट्रांसफर करने का दावा किया है जो अभी तक हम लोगो को नही मिला प्रवासी मज़दूर है जो एक हजार रुपये मांग कर रहें है और साथ में गाँव में राहत काल रोजगार शुरू करें जिससे हम मजदूरी कर सके| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करे. CEO@9407803480. संपर्क@7509410973 RK
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAMPRAKASH REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
है नमच के बात बच्चों...बाल गीत-
बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक बालगीत सुना रही हैं :
है नमच के बात-
दो छोटे हाथ मारे दिनभर काम करती है-
जब रात में थक जाती है तो सो जाती है-
दो छोटे पैर मारे दिनभर चला करती है-
जब रात में थक जाती है तो सो जाती है...
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CG CHILDREN KOREA PUNAM DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
शिव समान दाता नहीं विपत विदारन हार...दोहा-
ग्राम पंचायत-चाँदरानी, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार संत देवी भाई रमेश सिंह से एक गीत सुनवा रहे हैं :
शिव समान दाता नहीं विपत विदारन हार-
लज्जा जिनकी रखियो राखिययो बरदा के असवार-
ओम सिद्धेश्वर धाम की है महिमा निराला-
कैलास वाले ने जब डेरा डाला...
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
घर बनाने का काम करते हैं, इस काम को सीखने के बाद रोजगार की समस्या नहीं है...
भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से शिवकुमार सिंह बल्लो बता रहे हैं वे मजदूरी का काम करते हैं, घर बनाने के लिये ईंट को जोड़ने का काम करते हैं, 7 साल से इस काम को कर रहे हैं, ये उनके जीवन यापन का साधन है, एक दिन में वे 500 रुपये कमाते हैं, इस प्रकार से वे इस काम को सीखकर अपने इलाके में रहकर काम करते हैं और परिवार का पालन पोषण करते हैं उन्हें काम के लिये बाहर जाने की जरुरत नहीं होती है|
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: GADCHIROLI MH SHIV KUMAR SONG STORY VICTIMS REGISTER
नयाखाई त्यौहार के लिए कलेक्टर का आदेश आता है फिर जिले के सभी लोग त्यौहार मनाते हैं...
ग्राम-जुबानी कलार, ब्लाक-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मनीराम वैस बता रहे हैं कि वे एक किसान हैं, वे खेती के लिये पारंपरिक और आधुनिक दोनों साधनों का समय के अनुसार उपयोग करते हैं, जब खेत में नया फसल तैयार हो जाता है, अन्न आता है तो वे लोग नया खाई त्यौहार मनाते हैं, इस त्नयौहार में नये कपड़े पहनते हैं, घर का मुखिया उस दिन उपवास करता है और पूजा पाठ का कार्य करता है, इस प्रकार से त्यौहार को मनाते हैं| नयाखाई त्यौहार के लिए कलेक्टर का आदेश आता है फिर जिले के सभी लोग त्यौहार मनाते हैं
