आवास और शौचालय के लिये कई बार आवेदन दे चुका हूँ, सुनवाई नहीं हो रही है...मदद करें-
ग्राम-बरेती कला, पोस्ट-अमगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुसवाहा बता रहे हैं वे देख नहीं सकते हैं, दृष्टिबाधित हैं, उनका कहना है किसी विकास योजना का लाभ नहीं मिलता है, इसके लिये कई बार सी एम हेल्पलाइन में आवेदन कर चुके हैं, अधिकारियों के पास आवेदन कर चुके हैं कि उनके घर शौचालय नहीं है, शौच के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, घर मिट्टी बना है जो बारिस में आधा गिर चुका है, जिससे दिक्कत हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर आवास और शौचालय बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9752938850. तहसीलदार@9993444875, सेकेट्री@9755328595. (170363) (AR)
Posted on: Jul 04, 2020. Tags: DAYASAGAR KUSWAHA MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
पंचायत में काम नहीं मिल रहा है, रोजगार दिलाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-कोटवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव में लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, निवासी कमल राय और अनिल बता रहे हैं कि वे काम करने के लिये बाहर गये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण गाँव वापस आ गये हैं, उनकी समस्या हैं कि गाँव में उन्हें काम नहीं मिल रहा है, इसके लिये उन्होंने पंचायत में निवेदन किया था लेकिन काम नहीं मिला है और सरकार द्वारा दिया जाने वाला 1 हजार रुपये खाते में नहीं आया है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पंचायत में काम दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9109784723. CEO@9407803480. (170356) (AR)
Posted on: Jul 04, 2020. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
चूड़ी लेवा दे किनवा लेवा दे...छत्तीसगढ़ी गीत-
खैरागढ़, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जाया मुंडे एक गीत सुना रही हैं:
चूड़ी लेवा दे किनवा लेवा दे-
बिंदिया लेवा दे बिछिया लेवा दे-
लेवा दे पहरी के मऊ झनकार-
तोलो झारो-झारो जोहार बलम-
तोलो गाढ़ा-गाढ़ा जोहार-
कहते मोला चला जाबो घुमेला-
लागे है राजिम में पुन के मेला-
चूड़ी लेवा दे किनवा लेवा दे...
Posted on: Jul 04, 2020. Tags: CHHATTISGARHI SONG JAYA MUNDE RAJNANDGAON CG SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में स्कूल से शीतला माता मंदिर तक CC रोड नहीं बना है, मंदिर जाने के लिए परेशानी होती है..
ग्राम-नेतानार, जिला-नारायणपूर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवाट के साथ वासुदेव पोटाई बता रहे है कि गाँव में स्कूल से शीतला माता मंदिर तक CC रोड नहीं बना है मंदिर जाने के लिए बरसात के समय कीचड़ होती है, आने जाने में परेशानी होता है गाड़ी भी नहीं जा पाते है इधर उधर आना-जाना नहीं होता है, मंदिर बनने को 15 साल हो रहा है इसके लिए पंचायत में प्रस्ताव दिए थे दो साल हो गया है आज तक कार्यवाही नहीं हुआ | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे है की दिए नंबर पर बात कर CC रोड बनवाने में मदद करें : संपर्क@7067829430, सचिव@9340830108. (170428) NM
Posted on: Jul 04, 2020. Tags: KANHAIYALAL KEWAT NARAYANPUR CG ROAD PROBLEM SONG VASUDEV POTAI VICTIMS REGISTER
तोर बिना मोर रानी मन नही लागे ओ...प्रेम गीत-
ग्राम-फसलपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल मानिकपूरी छत्तीसगढ़ी प्रेम गीत सुना रहे है:
तोर बिना मोर रानी मन नही लागे ओ-
केसे बताऊ तोला मै दीवाना होगे तोर-
तोर बिना मोर रानी मन नही लागे ओ-
तोर मोर मया के गाडी नच लन देना ओ-
नेक खोयेला देखन देगा ओ जलन देना ओ-
तोर बिना मोर रानी मन नही लागे ओ...
