स्वास्थ्य स्वर : भांगरा का वन औषधि उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया छत्तीसगढ़ से वैद्य केदारनाथ पटेल आज हम लोगो को वे वनऔषधि द्वारा एक उपचार बता रहे है इसको संस्कृत में भेंगराज, केशराज, केशरंजन, कुलन वर्धक मार्काव हिन्दी में भांगरा भंग्रैया, गुजराती में भान्ग्रो, कालो, भान्ग्रो मराठी में माका, बाँगरा, गेंग्राज बंगाली में केसरी,कल्चुरिया,भीमराज, केतुल, पंजाबी में किशोरी, केशराज, केशोरी, भीमराज, अरबी में पीतमुल, वित्, कोकण में हातू, पेनारी उड़िया में केसरंडा, कमली में केकसी, केवी सिलाई, काकेसी, इसका प्रयोग भेंगराज ये हर जगह हर गाँव में मिलता है | इसका औषधि प्रयोग ये 40 प्रकार के रोग का रामबाण दवाई है | आधा सिसी के विषय में जानकारी दे रहे है, आधा सिसी के रोग रूप में बांगरे स्वारस बकरी का दूध समान भाग लेकर उसको गर्म करके नाक में टपकाने से और भांगरा के रस में काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर लेप करने से आधा सिसी का रोग समाप्त हो जाता है | इससे उपचार करें | दूसरा केशरंजन केवो के रोग के लिए बालो को छोटा करके उस स्थान पर जहाँ पर बाल न हो भांगरा के पच स्वारस मालिश करने से कुछ दिनों में ही अच्छे बाल काले निकलते है | जिसके बाल टूटते है या दुवी मुख होते है वे लोग इसका प्रयोग करने से अवश्य ही लाभ होता है | संपर्क नम्बर@9826040015.

Posted on: Jul 05, 2020. Tags: HEALTH KEDARNATH PATEL KOREYA CG SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बेल का सरबद बनाकर पीने से पेट से सम्बंधित रोग में लाभ होता है...उपयोग करें-

प्रयाग बिहार कादरिया मज्जिद के पीछे मोती नगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से बैद्य एच डी गाँधी बेल का सरबद बनाने का घरेलु नुस्खा बता रहे हैं : 2 नग बड़े बेल लेलेवे और उसे तोड़कर उसके अन्दर का पल्प-गूदा निकालकर किसी बर्तन में 2 गिलास पानी डालकर रख देवे 1 घंटे बाद हाथ से अच्छी तरह मसल करके छान करके स्वाद अनुसार यदि मीठा पीना है तो गुड या शक्कर डाल लें यदि नमकीन पीना है तो काला नमक और जीरा मिलाकर स्वाद अनुसार 1 गिलास दिन में दो बार खाली पेट सेवन करने से गर्मी के दिनों में दस्त या हाजमा,पाचन तंत्र कमजोर होने से दूर होता है और भी कई तरह कि बीमरियों का दवा सम्पर्क करके प्राप्त कर सकते हैं:संपर्क नंबर @9111061399 (170306) CS

Posted on: Jul 05, 2020. Tags: HD GANDHI RAIPUR CG HEALTH SONG VICTIMS REGISTER

कलयुग में नाम कमायो,कलयुग में कला दिखायो....भक्ति गीत-

सुनील कुमार ग्राम-मालीघाट जिला-मुज्जफरपुर (बिहार) से हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक देवी भक्ति गीत सुना रहे हैं:
कलयुग में नाम कमायो-
कलयुग में कला दिखायो-
प्रति हंश राम के कला सिवाय-
कलयुग में नाम कमायो-
सतिअन्सुइय के कथा सुनाये-
कलयुग में नाम कमायो CS

Posted on: Jul 05, 2020. Tags: BHAKTISONG MUJJAFARPUR BH SONG SUNILKUMAR VICTIMS REGISTER

Impact : शौचालय निर्माण की राशि दिलाने के लिये धन्यवाद...

ग्राम-सरई माल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से विमल दास बता रहे हैं कि शौचालय
निर्माण की राशि उन्हें नहीं मिली थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जिसके 10 दिन बाद उनको पैसा मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@7746997904. (AR)

Posted on: Jul 05, 2020. Tags: DINDORI IMPACT STORY MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

किसान से खेती पर चर्चा...

ग्राम-माकड़ी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दिनेश कुमार मौर्य बता रहे हैं, वे किसान हैं और कई पीढ़ियों से ये काम कर रहे हैं, पहले के समय में खेती में जोताई के लिये बैल
और हल उपयोग करते थे लेकिन अब बैल और ट्रेक्टर दोनों साधनों का उपयोग करते हैं, धान और मक्का की फसल उगाते हैं, खाद के लिये जैविक खाद का उपयोग करते हैं, राशायानिक खाद का उपयोग नहीं करते हैं, फसल तैयार होने के बाद जितना घर के लिये आवश्यक है रखते हैं बाकि को बाजार में बेच देते हैं| (AR)

Posted on: Jul 05, 2020. Tags: CG DINESH MAURYA KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »