विकलांग पेंशन के लिये आवेदन करते हैं अधिकारी ध्यान नहीं देते...
ग्राम पंचायत-आदनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से गनपति पिता गुदरुराम कोर्राम जो एक हांथ से विकलांग है उनके पिता ने कई बार उसके पेंशन के लिये आवेदन किया कागजात जमा किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, गणपति की उम्र 16 साल है 8 वी कक्षा तक पढाई की है उन्हें छात्रवृत्ती नहीं मिलती है जिससे आगे पढाई नहीं कर पा रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर / जयनदास बघेल@9691182272. सचिव@9111193351, CEO@7245497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Mar 06, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
सड़क निर्माण में काम किये थे बाकि पैसा आज तक नहीं मिला...
ग्राम-हासेल, पंचायत-हाथकली, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से हेमराज ठाकुर बता रहे हैं कि उन्होंने 2018-19 में सड़क निर्माण में काम किया जिसका पैसा उन्हें नहीं मिला है, उन्होंने रोड निर्माण में मुरुम ढुलाई का काम किया था, 4000 रुपये मिला है बाकि पैसा नहीं मिला है ठेकेदार के पास जाने पर वह गुमराह कर रहा है पैसे नहीं दे रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पैसा दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7879265153. ठेकेदार@9981894552, सचिव@9340759708, CEO@7245497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Mar 06, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
बोरिंग नहीं होने से पानी की समस्या होती है...
ग्राम-बड़को, पंचायत-रेंगागोंदी, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सोमारी बता रही हैं, डोडगा पारा में बोरिंग नहीं लगा है जिससे पानी की समस्या होती है गंदा पानी पीना पड़ता है उन्होंने अपनी समस्या को लेकर ग्राम सभा में आवेदन दिया लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर / सुंदरलाल बघेल@2226070053, सचिव@7724098990, CEO@7245497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Mar 06, 2020. Tags: (सरगुजा) CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
पारा में पानी की समस्या है आवेदन देते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-बड़को, पंचायत-रेंगागोंदी, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मंगत दास बघेल बता रहे हैं, खासपारा में पानी की समस्या है वे नाला से पानी उपयोग करते हैं, 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, उन्होंने पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / शंकरलाल नेताम@8305136883. सचिव@7724098990, CEO@7245497636, कलेक्टर@9425598888.
Posted on: Mar 06, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हाँ-हाँ रे संगी जीवन के खेल पुराना...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-सोनामुन्दी, जिला-महासमुंद (छत्तीसगढ़) से गौतम पटवा एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
कुछ खोना है कुछ पाना हाँ-हाँ रे संगी-
जीवन के खेल पुराना-
मोर सपना के रानी कहां तै दरश दिखा दे मोला-
देवी बरोबर पूजा करहूँ दिल मा बसा के तोला-
सोमत के घर कुरिया मा फरिहीं फूलहिं-
तिन्हा मया तोर संग हे जीना मर जाना-
हाँ-हाँ रे संगी जीवन के खेल पुराना-
कुछ खोना है कुछ पाना हाँ-हाँ रे संगी...


