विकलांग हुँ, यूनिक ID कार्ड बनाने में मदद करें
ग्राम- सिंहपुर तहसील- पंडरिया जिला- कबीरधाम से हिमसिंह मरकाम अपनी समस्या बता रहे हैं| ये पेरो से विकलांग हैं| भारत सरकार के अनुसार विकलांग होने पे प्रमाण पत्र बनाना होता है| इन्हे 2 प्रकार के प्रमाण पत्र बनाना होता है एक जिला अस्तर पे दूसरा पुरे देश के अस्तर पे, जो यूनिक ID कार्ड होता है| इस यूनिक कार्ड बनवाने के लिए जिला पंचायत में सरे डॉक्यूमेंट दे दिया,फिर भी साल भर से हर 3 महीने पे जिला पंचायत ऑफिस में दौरा रहे है| यूनिक ID कार्ड नहीं होने से जो फायदा मिलता है वो नहीं मिल प् रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं इनकी मदद करें| उप संचालक @ 8839159585 संपर्क नंबर @9575248224
Posted on: May 16, 2019. Tags: CG HIMSINGH MARKAM ID CARD PROBLEM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
ले मसाल चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक समाजवाद पे एक कविता सुना रहे हैं :
ले मसाल चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के,
अब अँधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गांव के,
पुछते हैं झोपड़ी, पुछते हैं खेत भी,
कब तक लूट ते रहेंगे लोग मेरे गांव के,
बिन लडे मिलता यहाँ जान कर,
अब लड़ाई लड़ रहें हैं लोग मेरे गाओं के...
Posted on: May 16, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
समाजवाद- एक कविता|
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक समाजवाद पे एक कविता सुना रहे हैं :
समाज वाद बबुआ धीरे धीरे आयी,
अरे हाथी में आयी, घोरा में आयी,
अंग्रेजी बाजा बाजे, धीरे धीरे आयी,
अंधी से आयी, गाँधी से आयी,
बिरला के घर में समायी, समाजवाद बबुआ,
नौखा से आयी, धोखा से आयी...
Posted on: May 16, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी से बचने के घरेलू नुस्खे-
ग्राम-भंगीटोला, पोस्ट-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सोन सिंह धुर्वे गर्मी से बचने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| गुल्ली का तेल, बटुवा का तेल, भारभंडा का तेल, कुसुम का तेल और केवंटी का तेल को सुबह नहाने के बाद लगाने से गर्मी से आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : सोन सिंह धुर्वे@7869873526.
Posted on: May 10, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM SONG SONSINGH DHURWE VICTIMS REGISTER
सुनो सुनो भारतवासी भारत ला स्वच्छ बनाना है...गीत-
ग्राम-दरमोली, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से राजन सिंह सराटी एक गीत सुना रहे हैं:
सुनो सुनो भारतवासी भारत ला स्वच्छ बनाना है-
गांव-गांव और शहर-शहर सबोझन ला बताना है-
सुनो सुनो भारतवासी भारत ला स्वच्छ बनाना है-
गांव-गांव और शहर-शहर सबोझन ला बताना है...
