बीन ले तीन तेंदूवा वो बीन ले तन छार...गीत -

ग्राम-हटका चारामा, तहसील-नरहरपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सपना वट्टी के साथ में एक माता है जो एक गीत सुना रही है:
बीन ले तीन तेंदूवा वो बीन ले तन छार – गोही खा ले तन सबो संगवारी-
ठाकुर के नहीं आवत ले गोही-
संगी बैठ जातन महुआ के छाँव रे-
बीन ले तीन तेंदूवा वो बीन ले तन छार...

Posted on: Jan 02, 2018. Tags: SAPNA SONG VICTIMS REGISTER WATTI

हमारे गाँव में पानी का नल है पर वह हर घर में आना चाहिए जिससे किसी को भी बाहर न जाना पड़े...

ग्राम भैसाकट्टा, तहसील-चारामा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गाँव की बहनें शीला बघेल, सरिता बघेल और रुकमणी महावीर सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा की सपना वट्टी से बात कर रही हैं वे बता रही हैं कि उनके गाँव में पानी का नल है पर वे सभी के घर में नहीं है वे चाहते है कि हर घर में नल की सुविधा होनी चाहिए जिसे किसी को पानी लेने के लिए बाहर न जाना पड़े इस संबंध में उन्होंने सरपंच, सचिव के पास कई बार अपनी बात को रखा लेकिन इस पर कभी ध्यान नही दिया गया इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे पानी कि समस्या का समाधान हो सके: सरपंच@9406341135 PHE@9406285493.

Posted on: Dec 30, 2017. Tags: SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

नानी खाती लाल अनार, चूसे आम पका रसदार...बाल कविता -

ग्राम-असुलखार, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से लालिमा पटेल, साजिया खान और रूपा टांडीया एक कविता सुना रहे हैं :
नानी खाती लाल अनार, चूसे आम पका रसदार – लड़की गाती बढ़िया गाना, रखे सरोता सुनते नाना – मोनू का चल रहा जहाज, कमल खिले हैं सुन्दर आज...

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

मेरी उम्र 90 साल है लेकिन मुझे वृद्धावस्था पेंशन नहीं दिया जा रहा है, मुझे पेंशन मिलना चाहिए...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-कारटी, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से सपना वट्टी के साथ में गाँव के बुजुर्ग विष्णु राम जी है जो बता रहे है कि उनकी उम्र 90 साल हो गई लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए सरपंच के पास आवेदन देते-देते थक गए है, वे बता रहे हैं कि आख़िरी बार तब गए थे जब उनके बेटे की शादी नहीं हुई थी और अब उनके दो बच्चे हैं और बेटे अब उनको किसी के पास पेंशन के लिए जाने के लिए मना करते हैं पर उनको लगता है कि उनको पेंशन मिलना चाहिए इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इस नम्बर पर बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें : सरपंच लाखन मरकाम@9406083638.

Posted on: Dec 13, 2017. Tags: SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

रे रे लोयो रेला रेला रेला रे रे लोयो रे रे रेला...गोंडी गीत -

ग्राम-चाचड़, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सोहंतिन डर्रो, कंचन वड्डे, होलिका दुग्गा एक गोंडी सुना रहे है:
रे रे लोयो रेला रेला रेला रे रे लोयो रे रे रेला-
नाटा मालिक जिमीदार निके जोहर लागे हो-
उड़लंग-उड़लंग पिलांग याया उड़लंग-उड़लंग पिलांग हो-
गलती तूने माफ़ी हाया गलती तूने माफ़ी हो याया-
रे रे लोयो रेला रेला रेला रे रे लोयो रे रे रेला...

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »