उठो-उठो मेरी प्यारी बन्नी खुशिया खूब मनाओ...बन्नी गीत-

ग्राम-मनारी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा एक बन्नी गीत सुना रही हैं:
उठो-उठो मेरी प्यारी बन्नी खुशिया खूब मनाओ तुम्हे क्या हो गया है-
ओ प्यारी बन्नी बेंदी तो भेजी तेरी सास ने ओ ओ-
बेंदी पहन लो माथे सजा लो बन्ना के घर जाओ-
ओ प्यारी बन्नी कुंडल तो भेजी तेरी सास ने ओ ओ-
कुंडल पहन लो कान सजा लो बन्ना के घर जाओ-
उठो-उठो मेरी प्यारी बन्नी खुशिया खूब मनाओ तुम्हे क्या हो गया है...

Posted on: Feb 08, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VARMA VICTIMS REGISTER

मेरे देश की धरती...गीत-

ग्राम-नमारी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती-
मेरे देश की धरती-
बैलों के गले में जब घुंघरू जीवन का राग सुनाते हैं-
ग़म कोस दूर हो जाता है खुशियों के कंवल मुस्काते हैं-
यह बाग है नानक गौतम का खिलते हैं चमन के फूल यहाँ-
गांधी, सुभाष, टैगोर तिलक जैसे हैं चमन के फूल यहाँ...

Posted on: Feb 05, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER

लई लो प्रभु जी के नाम सबेरे उठी...बघेली गीत-

ग्राम-मनारी, पंचायत-जतरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राजा एक गीत सुना रहे हैं:
लई लो प्रभु जी के नाम सबेरे उठी-
अरे केहू के दुवारी गंगा बहतू हैं-
केहू करइ अस्नान सबेरे उठी-
हरी राम के दुवारी गंगा बहतू हैं-
सीता करे स्नान सबेरे उठी-
लई ले प्रभु जी के नाम सबेरे उठी...

Posted on: Feb 04, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER

घरेलु महिला हिंसा पर जानकारी...

ग्राम-नमारी, पंचायत-जतरी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा घरेलू हिंसा से अवगत करा रही हैं, घरेलू महिला हिंसा अधिनियम के अनुसार किसी भी घरेलू महिला को मानसिक शारीरक या किसी तरह से प्रताड़ित करने पर उन पर कारवाही होगी, इसमे दहेज़, संपत्ति, कागजात की मांग करने, परेशान करने, एक पत्नी के रहते दूसरा विवाह करना भावनात्मक, मौखिक, मनोवैज्ञानिक या यौन शोषण किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाना जिसके साथ महिला के पारिवारिक सम्बन्ध हैं आदि शामिल है : संपर्क नंबर@9752809781.

Posted on: Jan 30, 2020. Tags: MP REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER

पलना डुलाबे मेरी छोटी रे ननदिया...सोहर गीत-

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से उषा एक बघेली सोहर गीत सुना रही हैं:
पलना डुलाबे मेरी छोटी रे ननदिया-
हे पलना डुलाये तोसे नाता रे ननदिया-
पलना डुलाबे मेरी छोटी रे ननदिया-
सासु जो आहिं पीतर पीसन को-
पीतर पीसइ तोसे नाता रे ससुरिया-
पलना डुलाबे मेरी छोटी रे ननदिया-
आ पलना डुलाइ तोसे नाता रे ननदिया-
लड्डू बनन को जेठी जो आई-
लड्डू बंधई तोसे नाता रे जेठानिया-
पलना डुलइ मेरी छोटी रे ननदिया...

Posted on: Jan 18, 2020. Tags: MP REWA SONG USHA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »