स्वास्थ्य स्वर : बांझपन की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा बांझपन की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, कुछ महिलाओ को शारीरिक कमी या कमजोरी के कारण संतान नही होता, तो वे एक चम्मच असगन का चूर्ण और एक चम्मच देशी घी दोनों को मिश्री मिले दूध के साथ मासिक धर्म के छठवे दिन से पूरे माह सेवन करने से लाभ हो सकता है, दवा का सेवन दिन में एक बार सुबह खाली पेट करना है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457.
Posted on: Sep 16, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मुंह के छाले का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आज हमें मुंह के छाले का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, छोटी हरण जिसे बाल हरण भी कहा जाता है, 250 ग्राम लें और 50 ग्राम घी में भून लें, सौंफ 250 ग्राम लेकर साफ कर लें, सेंधा नमक 50 ग्राम लें, सभी को मिलाकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख लें और एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद गर्म पानी से दिन मे दो बार सेवन करें, इससे लाभ हो सकता हैं, मिर्च, मसाला, तेल खटाई का प्रयोग कम करें, नशा ना करें, हल्का भोजन करें, मैदा, शक्कर और नमक का प्रयोग कम करें, छाले में शहद और हरण के चूर्ण को मिलाकर लगाकर सोएं पानी ज्यादा पीए, मठा का भी प्रयोग कर सकते हैं :
एच डी गांधी@7879751110.
Posted on: Sep 12, 2018. Tags: CG HD GANDHI RAIPUR SONG SWARA SWASTHYA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : टीबी बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा आज हमें टीबी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, इसे क्षय रोग के नाम से भी जाना जाता है, जो व्यक्ति टीबी बीमारी से ग्रषित हो, वे अडूसा के फूलो का चूर्ण 10 ग्राम और मिश्री 10 ग्राम दोनो को मिलाकर एक गिलास दूध में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें, लगातार 6 माह तक सेवन करने से आराम मिल सकता है, अडूसा के पत्ते का प्रयोग खांसी में भी किया जा सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Sep 12, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA MUNGELI SONG SWASTHYA SWARA TB VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: पेट में कीड़े होने पर आडूसा से घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय आडूसा के पौधे से घरेलू उपचार बता रहे हैं: आडूसा हमारे आस-पास ही पाया जाने वाला औषधीय पौधा है, ये उदर कृमि (पेट में कीड़े) हों तो आडूसा के पत्तों के रस में मधु (शहद) मिलाकर सेवन करने से कृमि नष्ट होकर बाहर निकल जाते हैं, जिससे पीड़ित को आराम मिलता है, किसी व्यक्ति को चर्म रोग दाद,खाज-खुजली हो तो इसके 20 पत्ती को 10ग्राम हल्दी के चूर्ण गौ मूत्र में मिलाकर लेप करने से तत्काल आराम मिलता है, इसके अतिरिक्त अधिक उल्टी (वमन) होने पर इसके पत्तियों के रस में शहद के नीबू का रस मिलाकर सेवन करने से लाभ मिलता है| यह सभी अपने घर में भी कर सकते हैं:
वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Sep 11, 2018. Tags: MP RAGHVENDRASINGH RAI SONG SWASTHYA SWARA TIAKMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : याददाश्त बढ़ाने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आज हमें याददाश्त बढ़ाने का एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि जिनकी स्मरण शक्ति कमजोर हो वे अखरोट, किशमिश, ब्राम्ही चूर्ण सभी को 100-100 ग्राम लेकर साफ कर कूट पीस कर चूर्ण बना लें, और एक-एक चम्मच चूर्ण एक गिलास गुनगुने दूध के सांथ प्रतिदिन सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, नशा ना करे, नमक, शक्कर, मैदा का प्रयोग कम करें, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
