एक सच्ची घटना साझा कर रहे हैं-
उमेश कुमार निषाद जिला-महासमुद (छत्तीसगढ़) से अपनी साथ घटी एक घटना साझा कर रहे हैं, वे घर पे अकेला था तभी एक फेरीवाला घर पे आया और कुछ चीजें मांगने लगा जैसे ही मै अंदर गया उस व्यक्ति के लिए चावल लेने वह व्यक्ति चुपके से अंदर आकर मुझे कपसे से गले को दबोचा और मेरा मुहँ दबाने की कोशिश किया| मै अपने बचाव में मोबाईल को लेकर पोलिस का नंबर डायल किया तब वह व्यक्ति भाग गया| कृपया छोटे बच्चों को घर में ना छोड़े| संपर्क नंबर@7000352961.
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: CG MAHASMUND NISAD STORY THIEF UMESH KUMAR
गाँव में जंगल के फलों से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाते हैं...
मारी पारा, ग्राम-पंचायत-कुकुरपाल, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़ ) निरंजन कश्यप, बता रहे हैं कि वे अपने गाँव में धान,मक्का,बाजरा, अरहर की खेती कर रहे हैं| जिससे उन्हें फायदा मिलता है| वे सभी जंगल के फल चार, तेंदू, भेलवा, इमली, आम आदि लाते हैं| वे अपने जरुरत के हिसाब से घर में रखते हैं| बाकी सभी दैनिक खर्च पूर्ति हेतु बजार में बेच देते हैं| जिससे उन्हें धन राशि कि प्राप्ति होती है| गर्मी के दिनों में खेती नही करते हैं क्योंकि उनके पास पानी और संसाधनों कि कमी है|
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: AGRICULTURE BABULAL NETI FOREST STORY
पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सली होने के आरोप में 1 साल 6 दिन की सजा मिली थी...
ग्राम-बुसकी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उतर बस्तर, कांकेर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम गावड़े पिता श्री मेहताराम गावड़े बता रहे हैं, 2013 में उन पर नक्सली होने का आरोप लगाया गया और 1 साल 6 दिन की सजा दी गयी| उनकी जमानत और रिहाई के मुकदमे में 1.5 लाख रूपये खर्च हुआ| परिवार ने उधार लेकर खर्च उठाया| बहुत परेशानी हुई| उनका कहना है कि सरकार हमारी मदद करे| संपर्क नंबर@9425268042.
Posted on: Jan 07, 2022. Tags: CG KANKER VICTIM STORY
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पानी की सुविधा हो गयी है, प्रधानमंत्री आवास योजना से
ग्राम+पोस्ट-अड़वी, ब्लाक-सिरमोर जिला-रीवा रमेश प्रसाद यादव, जी बता रहे हैं प्रधानमंत्री आवास योजना से अंतर्गत मिलने वाले पैसे मे देरी हो रही थी|कई बार आवेदन देने के बाद भी काम नहीं हो पा रहा था| हमने सीजी नेट में संदेश रिकार्ड करवाये थे और सन्देस रिकार्ड के बाद मेरा पैसा मिलना शुरू हो गया|फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद पैसा मिल गया हैं| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर पैसा दिलाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं|
Posted on: Jan 02, 2022. Tags: IMPACT MP RAMESH YADAV SIRMOR STORY
Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् ट्रांसफार्मर बन गया...
ग्राम पंचायत-सडराबोदेनर, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से राजू कवासी बता रहे है, की 2020 जून जुलाई महिना में ट्रांसफार्मर ख़राब था पटेल पारा में अँधेरा छाया था| फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये 2021 अप्रेल महा में ट्रांसफार्मर बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर ट्रांसफार्मर बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क@9098120538.
