महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के मेंढ़ालेखा गाँव से पेसा, जंगल, ग्रामसभा क़ानून सीखने की जरूरत...
ग्राम-मेंडालेखा, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से सधुकर पुरेटी साथ में उनके मित्र साथी है जो देश के विभिन्न हिस्सों से आए हैं वे बोल रहे है कि आज वे मेंडालेखा गाँव में आये हैं और पेसा एक्ट और ग्राम सभा के बारे में जानकारी मिली और इसके अलावा भी बहुत सारी जानकारियां मिली जैसे जंगल का क़ानून क्या है और इन कानूनों की मदद से ग्राम सभा कैसे जंगल और वनोपज पर अपना अधिकार कायम कर गाँव के लोगों को फायदा दिला सकता है. वे आगे गोंडी भाषा में बता रहे हैं कि जो हम लोग यहां जो सीखकर जा रहे है उसको गाँव में जाकर और लोगो को सिखायेंगे जिससे जैसा काम मेंडालेखा में हो रहा है वह भारत के और आदिवासी गाँवों में भी हो सके. पोरेटी@9420685288
Posted on: Mar 31, 2017. Tags: SADHUKAR PORETI SONG VICTIMS REGISTER
राधा पति का तो विपत नहीं आज पत जात...बुन्देली फाग गीत
ग्राम-छतैनी,जिला-पन्ना,मध्यप्रदेश से साधू सिंह लोधी होली के त्यौहार में गाया जाने वाला एक फाग गीत सुना रहे है:
राधा पति का तो विपत नहीं आज पत जात-
भीष्म द्रोण न कछु कहत पति कुरु पतहि डरात-
हो राखै पथ मेरी अरी तुम बिना को राखै पथ मेरी-
लीजै नाथ उबैरी तुम बिना को राखै पथ मेरी-
राधा रमण नन्द के लाला दीनानाथ करो अब ख्याला-
अस कहे रोवन लागे बाला धीर धरै...
Posted on: Mar 19, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got 3 teachers in our village middle school, very happy, thanks...
ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे है कि इनके गाँव सुनेहरा की माध्यमिक पाठशाला में शिक्षक नहीं थे और वे लोग अधिकारियों से अनुरोध करते करते थक गए थे गाँव के बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह बाधित हो रही थी फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर ममें एक सन्देश रिकॉर्ड किया उसके बाद जब सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियों पर दबाव डाला तो विद्यालय में 2 शिक्षक और एक अतिथि शिक्षक को भेजा गया है इसलिए गाँव में खुशी की लहर है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों के साथ कलेक्टर और शिक्षा विभाग के उन अधिकारियों को भी धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनके गाँव के बच्चों के भविष्य को संवारने में मदद की है. साधू सिंह लोधी@8719095669
Posted on: Mar 01, 2017. Tags: EDUCATION SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
Govt officers selling village cremation ground land after taking bribe, Pleaes help...
ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (म.प्र.) से साधू सिंह लोधी बता रहे है कि वीरा के ग्रामवासियों के द्वारा यह बताया गया है कि उनके गाँव की श्मशान घाट की जमीन राजस्व अधिकारियो के द्वारा रिश्वत लेकर बिक्री कराई गई हैं जिसके लिए ग्रामवासियों द्वारा राजस्व अधिकारियो को कई बार आवेदन दिया गया है कि जमीन को सुरक्षित किया जाए पर अधिकारियो द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कलेक्टर का नम्बर – 07732252004, तहसील मंडल का नम्बर – 9589400920, तहसीलदार का नम्बर – 9826076584 | साधू सिंह लोधी@8719095669
Posted on: Oct 04, 2016. Tags: LAND SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
ईश्वर हमय जेल से काढो भोग लई विपदा सारी...बुन्देलखंडी गारी गीत
ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट वीरा, जिला-पन्ना (म.प्र.) से साधू सिंह लोधी एक गीत सुना रहे हैं:
ईश्वर हमय जेल से काढो भोग लई विपदा सारी-
अब न करब जुलुमदारी पकड के लेगा थानेदार-
उसने दय दन-दन की मार घर को नहींए कोऊ हमार-
करो हैं चलाने जेल के लाने आर्डर हैं जा सरकारी-
अब न करब जुलुमदारी...
