बारह हजार करोड़ वरस भईया, रहिसे लैण्ड गोंडवाना के...गोंडवाना गीत

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, पोस्ट-डिज़ावल, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं :
बारह हजार करोड़ वरस भईया-
रहिसे लैण्ड गोंडवाना के-
जहां रहिन डायानाशोर, एनाकोंडा, गोंडी संस्कृति, गोंडी बोले-
राजा शंभू शेख जमाना के-
गोंडवाना भुईयां, गोंडवाना भुईयां-...

Posted on: Apr 06, 2019. Tags: CG JAGDEV PARSAD POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

impact : काम का पैसा खाते में नहीं आ रहा था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद पैसा मिल गया-

ग्राम पंचायत-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहे हैं| उनके गांव के वार्ड क्रमांक 6 भगत पारा में रहने वाली श्यामपती श्यामले ने रोजगार गारंटी योजना में काम किया था| जिसका पैसा उनके खाते में नहीं चढ़ाया जा रहा था| उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके 2 महीने बाद उनके खाते में पैसा आ गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| रूपलाल मरावी@6268237415.

Posted on: Apr 06, 2019. Tags: CG IMPACT STORY PRATAPPUR ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

impact : विधवा पेंशन के लिये आवेदन करते थे, सुनवाई नहीं हो रही थी, अब पेंशन मिलने लगा है, सभी को धन्यवाद-

ग्राम-कड़चोला, पंचायत-धुमाडाड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लीलावती बता रही हैं| उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल पा रहा था| उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन उस पर काम नहीं हो रहा था| तब उन्होंने अपनी समस्या को 2018 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद अब उन्हें विधवा पेंशन मिल रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई|

Posted on: Apr 01, 2019. Tags: CG IMPACT STORY LILAWATI PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

बाबा तेरे चरणों की, भोले तेरे चरणों की...गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक भजन सुना रही हैं :
बाबा तेरे चरणों की, भोले तेरे चरणों की-
गर धूल जो मिल जाये-
सच कहता हूँ मेरी तकदीर सम्हाल जाये-
सुनाता हूँ दया तेरी दिन रात बरसती है-
बाबा तेरे चरणों की, भोले तेरे चरणों की...

Posted on: Mar 27, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कदम-कदम बढ़ाये जा, खुशी के गीत गाये जा...देश भक्ति गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
कदम-कदम बढ़ाये जा, खुशी के गीत गाये जा-
ये जिन्दगी है क़ौम की, तू क़ौम पे लुटाये जा-
तू शेर-ए-हिन्द आगे बढ़, मरने से तू कभी ना डर-
उड़ा के दुश्मनों का सर, जोश-ए-वतन बढ़ाये जा-
कदम-कदम बढ़ाये जा-
तेरी हिम्मत बढ़ती रहे, खुदा तेरी सुनता रहे...

Posted on: Mar 25, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »