ऐसा संसार में जैसा सेमल फूल...दोहा-
ग्राम-गहरुवई, थाना-पनवार, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राम प्रकाश प्रजापत एक दोहा सुना रहे हैं :
ऐसा संसार में जैसा सेमल फूल-
तीन सत के व्योहार को-
जोके रंग न भूल कवीरा-
करता था तो क्यों किया-
अब क्यों तू पछताय-
बोया पेड़ बबूल का आम कहां से खाय...
Posted on: Dec 08, 2019. Tags: DOHA MP RAM PRAKASH PRAJAPAT REWA SONG VICTIMS REGISTER
राजस्थान डोंगरपुर से 2019 दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाए...
राजस्थान डोंगरपुर से प्रकाश मीना (दृष्टिहीन) से भारत देश मे मनाए जाने वाले दीपावली त्योहार इस वर्ष 27/10/2019 मनाए जाने पर सभी सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियो को हार्दिक बधाई एंव शुभ कामनाए कर रहे है। जीसीनेट स्वर मे प्रसारण किए जाने वाली कार्यक्रम जिसे सुन कर लोग उत्साहित हो रहे है ओर इस प्रकार की कार्यक्रम लगातार करते रहे है सभी को प्रेरित एंव शुभकामनाए कर रहे है|
Posted on: Oct 27, 2019. Tags: PRAKASH MEENA RAJSTHAN SONG STORY VICTIMS REGISTER
आदिवासी त्यौहार करम पूजा-
ग्राम-आदिलाब्रिद, जिला-अलीपुरद्वार (पश्चिमबंगाल) से प्रकाश खल्खो बता रहे हैं| उनके इलाके में आज करम पूजा मनाया जा रहा है| करम पूजा एक आदिवासी त्यौहार है, जिसे सभी लोग मिलकर मानते हैं| करम पूजा में महिला, पुरुष, बच्चे सभी शामिल होते हैं| यह आदिवासी समुदाय का एक सांकृतिक त्यौहार है, जिसे वे कई साल से मना रहे हैं | उसी परंपरा को बनाये रखने के लिये आज वे सभी के साथ इस उत्सव को मना रहे हैं|
Posted on: Sep 08, 2019. Tags: CULTURE PAKSHIM BANGAL PRAKASH KHALKHO SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप से गंदा पानी निकल रहा था, अब साफ़ पानी मिलने लगा है...
ग्राम-छोटेपूटू केला, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से प्रकाश गुप्ता बता रहे हैं| उनके गांव के स्कूल में लगे हैण्डपंप से साफ पानी नहीं निकल रहा था| शिक्षको द्वारा इस समस्या के निराकरण के लिये आवेदन किया गया था| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद सीजीनेट के साथियों के मदद से वहां PHE विभाग द्वारा एक सप्ताह के अंदर साफ़ पानी की व्यवस्था कर दी गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नम्बर@9584513018.
Posted on: Jun 09, 2019. Tags: CG IMPACT STORY PRAKASH GUPTA SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
Impact : स्कूल के हैंडपंप से लाल पानी निकल रहा था सन्देश रिकॉर्ड करने के 7 दिन के अन्दर काम हो गया...
ग्राम-छोटेपूटूकेला, पंचायत-तेलई धार, विकासखंड-बतौली, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) प्रकाश गुप्ता बता रहा है कि उनकी गाँव के स्कूल के हैंडपंप से लाल पानी निकल रहा था | जिससे बच्चों को बहुत परेशानी हो रही थी| इसके लिए वहां के शिक्षकों द्वारा कई बार सम्बंधित अधिकारियों को शिकायत दिया गया था, परन्तु कोई कार्यवाई नही किया गया | तब ये साथी ने सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड किया, सन्देश रिकॉर्ड करने के 7 दिन के अन्दर उनका काम हो चुका है, अब वे खुश हैं| इसलिए ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नम्बर@9584513018.
