वनांचल स्वर : जंगल से हमें बांस, करील, तेंदू, चार, महुआ, हर्रा और शाक सब्जी भाजी मिलता है...

ग्राम-भुरभुसी, पंचायत-तेकामेठा, तहसील-पखांजूर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सत्तूराम यादव उनके गाँव के जंगल से क्या-क्या फायदे होते है उसके बारे में बता रहे है जैसे बांस, करील, तेंदू, चार, महुआ, हर्रा, टोरी और बेहडा इन चीजो का फायदा उन लोगो को जंगल से मिलता है और उसके साथ शाक सब्जी भाजी भी मिलता है जैसे- चिरोटा, खिलयारी भाजी, कोयलारी भाजी और चुनचुनिया भाजी भी मिलता है और यह बाजार वाला भाजी से जंगल वाला भाजी खाने में अच्छा लगता है और उससे समय और पैसा दोनों बचते है| जंगल से हमे शुद्ध हवा भी मिलता है उससे हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है|जंगल है तो बारिश होता है जंगल ख़तम हो जाएगा तो कुछ नहीं बचेगा...

Posted on: Sep 05, 2018. Tags: CG KANKER PAKHANJUR SATTURAM YADAV SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

किसान स्वर: जैविक खेती से स्वास्थ्य अच्छा रहता है पर हम सब रासायनिक खाद उपयोग करते हैं...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-भुरभुसी, पंचायत-जबेली, पोस्ट-तेकामेटा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से अमर मरावी को गाँव के किसान रैनू राम कोला बता रहे हैं कि उनके गाँव (क्षेत्र) में सबसे अधिक धान की खेती करते हैं इस खेती की शुरुआत जुलाई महीने से होती है, इसमें वे समय-समय पर कम्पोस्ट खाद, डी.ए.पी. यूरिया, पोटाश आदि देते हैं| कीटनाशक 2-4-D का छिडकाव भी करते हैं, जिससे किसी भी तरह का कीट नही लगते हैं, यद्यपि इस क्षेत्र में अधिकतर किसान अभी रासायनिक खाद का उपयोग करते है पर वे कह रहे हैं कि जैविक खाद में अधिक पोषक तत्व होने के कारण इसे खाने में भी स्वाद और शरीर स्वास्थ्य को वह भोजन अधिक ताकत प्रदान करता है...

Posted on: Sep 04, 2018. Tags: AGRICULTURE CG KANKER KISAN SWARA PAKHANJUR RAINURAM KOLA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के 2 हैण्डपम्प 2 महीने से खराब हैं, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-ओरछा, पंचायत-इरपानार, तहसील-पखांजूर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से माहुराम पद्दा और भीमराम गोटा बता रहे है कि उनके गाँव में तीन हैण्डपम्प है उसमे से 2 हैण्डपम्प 2-3 महीने से ख़राब है और 1 सही है लेकिन उसमे भी अच्छे से पानी नहीं आता है| उनके गाँव में 30-34 घर है और एक ही हैण्डपम्प से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है| हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए गाँव के लोगो ने पंचायत में शिकायत किये है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@9425569253. अधिक जानकारी के संपर्क नरेश पद्दा@9479102949.

Posted on: Sep 04, 2018. Tags: BHIMRAM GOTA CG HANDPUMP KANKER MAHURAM PADDA PAKHANJUR SONG VICTIMS REGISTER

गोंडवाना पाटा तुन केन्जाट, केन्जाट दीदी केन्जाट...गोंडी गीत ...

ग्राम-मेंडागाँव, पंचायत-छोटे बिटिया, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से निलोती उसेंडी, रमसीला नुरेटी और प्रमिला गोंडी भाषा में एक गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रे रे ला रेला रे रे लोयो रेला –
गोंडवाना पाटा तुन केन्जाट –
केन्जाट दीदी केन्जाट-
रोय याया केन्जाट बाबा केन्जाट रोय याया – सते धर्म ते मन मंटू-
रे रे लोयो रे रे ला रेला – गोंडवाना पाटा तुन केन्जाट – केन्जाट दीदी केन्जाट – रोय याया केन्जाट बाबा केन्जाट रोय याया...

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: CG GONDI KANKER PAKHANJUR RANO WADDE SONG

सु साय रे रे रे लयों रे रे रेला रेला रेला सु साय...गोंडी शादी गीत...

ग्राम पंचायत-पाढेगा, तहसील-पखांजूर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़ ) से रानो वड्डे के साथ गाँव की ग्रामीण महिलाएं है जो आदिवासी शादी में गाये जाने वाला गीत सुना रहे हैं:
सु साय रे रे रे लयों रे रे रेला रेला रेला सु साय-
रे रे रे लयों रे रे रेला रेला रेला येलो सु साय-
जाति बाति पेकोड येलो सु साय येलो जाति बाति
पेकोड येलो सु साय-
सु साय जाति कन्या पेकोड येलो सु साय
जाति कन्या पेकोड येलो सु साय...

Posted on: Sep 01, 2018. Tags: CG GONDI KANKER MARRIAGE PAKHANJUR RANO WADDE SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »