स्वास्थ्य स्वर : हाजमा चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा हाजमा चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| त्रिफला आधा पाव, सौंफ 50 ग्राम, जीरा 50 ग्राम, सफ़ेद नमक और काला नमक दो तोला, नौसादक और हींग आवश्यकतानुसार लें| सभी पीसकर चूर्ण बना लें| भोजन के बाद थोड़ा सा चूर्ण सेवन करें| लाभ हो सकता है| गरिष्ठ, मसालेदार भोजन का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jul 01, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मठा सेवन करने के फायदे-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी मठा के गुड़ो के बारे में
बता रहे हैं| मठा का सेवन करने से वमन, जी मचलाना, पीलिया रोग, मोटापा, बवासीर जैसी समस्याओं में आराम मिलता है| लोग आज के समय में फैसन के चक्कर में बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के कोलड्रिंक पेय का उपयोग करते हैं| उसके जगह मठा का सेवन कर लाभ ले सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं :
रमाकांत सोनी@9598906028.
Posted on: Jun 23, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
यग्य-हवन से प्राकृतिक पर्यायवरण शुद्ध होता है...
श्वेत गंगा, जिला-मुंगेली, (छत्तीसगढ़) से रमाकांत सोनी यग्य हवन से होने वाले फायदे के बारे में बता रहा है: भारतीय संस्कृति में हवन,यग्य, कर्म, केवल धार्मिक परम्परा के लिए नही है, इसका मूल उद्देश्य पर्यावरण तथा सेहत की रक्षा के लिए है| इसके धुएं से न सिर्फ पर्यावरण शुद्ध होता है, बल्कि सारे जगत के प्राणी भी अन्य बीमारियों से भी सुरक्षित रहते हैं, मौलश्री,खैरतला, के हवन से वायु शुद्ध होता है|मेहदी की लकड़ी जलाने से घर में महामारी के फैलने की आशंका दूर होती है| यग्य-हवन से इतनी शक्तियां प्राप्त होती है की संक्रामक जैसे बीमारियों से छुटकारा मिलती हैऔर विषाणुओं से मुक्त करती है|रमाकांत सोनी@9589906028.
Posted on: May 18, 2019. Tags: ) CG MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थय स्वर: गाय के घी के औषधि उपयोग...
श्वेतगंगा, जिला-मुंगेली, (छत्तीसगढ़) से रमाकांत सोनी गाय के घी के उपयोग बता रहे हैं: गाय के घी गुणों में सबसे श्रेष्ठ है| यह नेत्र ज्योति वर्धक एवं शरीर के लिए बहुत उपयोगी है, इसके घी जितना पुराना होता है उतना ही प्रभावी गुण वाला होता है| गाये के दूध, दही, मक्खन, के उत्तम प्रभाव के करन भारतीय भोजन में अभिन्न्य है| पर्यायवरण अशुद्धि के लिए इसके घी के साथ कई औषधि मिलाकर यग्य-हवन किया जाता है, गौरतलब है कि घी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ती है,खाने के अलावा गाय के घी को पोषक और स्वास्थ्यवर्द्धक फायदों के लिए भी जाना जाता है|गाय का घी स्वादिष्ट और सुगन्धित होने के साथ-साथ वजन नियंत्रित करने के लिए बहुत उपयोगी होता है |रमाकांत सोनी@9589906028.
Posted on: May 18, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में कुछ बातों का ध्यान रखने से बीमार होने से बच सकते हैं-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी बता रहे है| गर्मी के दिनों में सूर्य की किरणे पृथ्वी के निकट भ्रमण करती है| जिससे भूमि अत्यंत गर्म हो जाती है| जिससे जलासय, पेड़ पौधे सभी सूखने लगते हैं| इसलिये ग्रीष्म ऋतु में तरल पदार्थो का सेवन करना चाहिये| इससे शरीर में होने वाली पानी की कमी दूर होती है| खाने में ताजा संतुलित भोजन और हरी सब्जी, सलाद का उपयोग करना चाहिये| दलों में छिलका युक्त मूंग की दाल और मसूर की दाल का सेवन करना चाहिये| फलो में मीठे अंगूर, संतरे, आम का प्रयोग करना चाहिए| हर एक घंटे में ठण्डा पानी पीना चाहिये| धूप से आने के बाद पसीना सूखने पर पानी पीना चाहिये| क्षमता से ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहिए | रमाकांत सोनी@9589906028.
