सूना पड़ा है बृजधाम पुकारे सखी आ जाना...गीत-
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं :
आ जाना, आ जाना-
सूना पड़ा है बृजधाम पुकारे सखी आ जाना-
सब ले ले पुकारे नाम, तुम्हारी सखी आ जाना-
पीछे तेरे रहते हैं सारे स्वामी-
गऊवें है भूखे, बछड़े पीते न पानी-
सूना पड़ा है बृजधाम पुकारे सखी आ जाना...
Posted on: Mar 12, 2019. Tags: MANOJ KUSWAHA MP SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
तोता तोता दिया हुंकारा, अमर कथा न सुनी हुमायु, सोच रहे हुंकारा...गीत-
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
तोता तोता दिया हुंकारा, अमर कथा न सुनी हुमायु-
सोच रहे हुंकारा-
अविनासी के नासी कासी अपनी अलख बताई थी-
बैठ गुफा में गोरा जी अमर कथा सुनाई थी-
आज यहां पर कोण तीसरा, गोरा इस वक्त आया है-
चढ़ा क्रोध जब शंकर जी को, कर त्रिशूल उठाया है...
Posted on: Mar 12, 2019. Tags: MANOJ KUSHWAHA MP SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
आइये इस बारिश हम सब 5-5 पेड़ लगाएं, स्वच्छ हवा के लिए पेड़-पौधे लगाना अति आवश्यक है...
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड्वारी, जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार कुशवाहा बता रहे हैं कि इस समय बरसात का मौसम है, लेकिन आज भी देश के कई राज्यों में पीने के लिए पानी नहीं है| उसका मुख्य कारण वन की कमी है, क्योंकि आजकल वहां पर वन सम्पदा अधिक नहीं है| वहां के लोगो ने पेड़ पौधो को नष्ट कर दिया है, मातृभूमि को बंजर बना दिया है| क्यों न अपनी मातृभूमि की सेवा सभी श्रोता 5-5 पेड़ लगाकर करें | इसलिए पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़-पौधे अति आवश्यक है, हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए जिससे शुद्ध वायु वातावरण में रहे जिससे हमारे वातावरण में किसी तरह से कोई प्रभाव न हो| मनोज कुमार@9752312263.
Posted on: Aug 09, 2018. Tags: CULTURE MANOJ KUMAR KUSHWAH SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
अभी अंग्रेज़ी पहली कक्षा से पढ़ाते हैं पर मेरे स्कूल में गोंडी पढ़ाते हैं कि नहीं मुझे नहीं पता: शिक्
ग्राम-अमोड़ी, विकासखण्ड-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार ध्रुव बता रहे हैं, वे अमोड़ी शासकीय हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर 2006 से पदस्थ हैं, वे कह रहे हैं आज की शिक्षा और पहले की शिक्षा में अंतर है पहले बच्चो को अंग्रेज़ी की पढाई 5वी कक्षा से शुरू की जाती थी, लेकिन आज पहली से ही हो जाती है, जिसके कारण जानकारी बढ़ी है, कई नई नई तरह तरह की योजनाएं भी आती रहती हैं, उनके स्कूल में गोंडी भाषा की पढाई माध्यमिक स्तर पर नहीं होती पर प्राथमिक कक्षा में की जाती है या नहीं उनको नहीं पता है, वे अपने विद्यालय के संचालन के लिए छोटी बड़ी समस्याओ पर गांव वालो की मदद लेते हैं इस प्रकार से वे स्कूल चला रहे हैं |
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: BASTIRAM NAGWANSI MANOJ KUMAR DHRUV SONG VICTIMS REGISTER
प्यारा भारत यही हिमालय सा पहाड़ है यही गंग की धारा है...कविता-
ग्राम-नतापोल, पोस्ट-टोंगो, थाना-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से मनोज सिह एक कविता सुना रहे हैं:
प्यारा भारत यही हिमालय सा पहाड़ है यही गंग की धारा है,
यमुना लहराती है सुंदर भारत कितना प्यारा है-
फल फूलो से भरी भूमि है, खेतो में हरियाली है-
आमो की डाली में बैठी, गाती कोयल काली है-
बच्चो माँ ने तुम्हे पाल पोसकर बड़ा बनाया है-
यह मत भूलो तुमने कि अन्न कहां का खाया है...

