पीड़ितों का रजिस्टर: सहायक आरक्षक का पद मिला है और कोई सहायता नहीं मिला है...
मानकु कवासी, ब्लाक-पखानजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं वे नक्सली संगठन में कार्यरत थे| कुछ समय बाद इन्होंने पुलिस के पास आकर आत्मसमर्पण किया| आत्मसमर्पण के बाद नक्सलियों ने घर से भगा दिया और नक्सलियों के डर से अपने मूल गाँव को छोड़कर कांकेर आकर बस गए हैं| इन्हे सरकार की और से सहायक आरक्षक का पद मिला है, और कोई सहायता नहीं मिली है| इनका कहना है कि घर बनाने के लिए जमीन नहीं है, जमीन की आवश्यकता है इसके लिए इन्होंने आवेदन भी दिया है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नबर@9479158309.
Posted on: Feb 03, 2022. Tags: CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR BASTAR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली मुखबिर का आरोप लगाकर नक्सलियों ने मार दिया था...
शांतिबाई ध्रुव, पिता राजर ध्रुव, ग्राम-सरंडी, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रही हैं| ये नक्सल पीड़ित हैं और इनको नक्सलियों के डर से गाँव छोड़ना पड़ा| इनका कहना है की इनके परिवार के सदस्य को मुखबिर का आरोप लगाकर नक्सलियों ने मार दिए थे| नक्सलियों के डर से इन्होंने अपने मूल गाँव को छोड़कर कांकेर आकर बस गए हैं| सरकार की और से इनके परिवार को जमीन, नौकरी व सहायता राशि भी मिल चुकी है| अब इन्हे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9406380137.
Posted on: Feb 03, 2022. Tags: CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR BASTAR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 2009 से नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर आये हैं...
ब्लाक-पखांजूर, जिला-कांकेर, बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामू राम यादव जी बता रहे हैं कि वे नक्सल पीड़ित हैं और काफी साल पहले 2009 में अपने मूल गाँव को छोड़कर पखांजूर आकर बस गए| नक्सलियों ने इन्हे मुखबिर का आरोप लगाया गया और मारने की धमकी दी| इन्होंने डर के कारण अपने गाँव को छोड़कर भाग आए| इनको सरकार की और से कुछ सहायता राशि व थोड़ी जमीन मिली है, इसी में घर बनाकर रहते हैं| इनकी मांग है की इनके बच्चों को कोई नौकरी मिल जाए| सभी साथियों से मदद की की अपील कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर @9407912602.
Posted on: Feb 03, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से गांव छोड़कर आना पड़ा|
धनसिंग गोटा, ग्राम-मालगाँव छिङपारा, ब्लाक-कांकेर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से अपनी आपबीती सुना रहे हैं| इनका कहना है की नक्सलियों के डर से गाँव छोड़ दिया था|इनके गाँव के लोगों को नक्सली मार रहे थे| इनके गाँव वालों को नक्सलियों ने मारने की धमकी दी गई थी इस डर से गाँव के लोगों ने घर छोड़कर कांकेर मालगांव आकार बस गए| पीड़ितों को मिलने वाली सुविधा में इन्हे अब तक कुछ नहीं मिल पाया है| इनकी सरकार से मांग है की बुनियादी सुविधाओं के साथ जमीन व नौकरी की जरूरत है| कृपया सुविधाओं को दिलाने में इनकी मदद करें| संपर्क नंबर@8319637101.
Posted on: Jan 29, 2022. Tags: BASTRA CG DHANSING DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTR VICTIMS REGISTER
हम लोग गोटुल में नाच गाना करते है और अपने विचारों का आदान प्रदान करते है, इसी से एक सीखते है (गोंडी) @5
ग्राम-घोडागावं, पंचायत-घोडागावं, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अमर मरावी के साथ लालसू सिहं नुरेटी गोटुल के बारे में बता रहे है की गोटुल में लड़के लड़कीयां नाचना गाना करते हैं और गावं में कुछ विशेष बात रहता है तब गोटुल में ही सभी लोग इक्कटा होकर अपने विचारो का आदान प्रदान करते है| होली दिवाली में भी नाचते है बिना नाचे शादी नही होता और गावं में कोई समस्या होता हैं तो सभी लोग जैसे लड़के, लड़कीयां, बुजुर्ग एक साथ बैठकर समस्या को सुलजाते है गावं के लोग थाना में शिकायत नहीं करते गावं में ही सुल्जाते है और इसी से एक दूसरे सीखते है |
