धान के फसल में उगा काला दाना या पूटू जहरीला होता है-
ग्राम-मुरकोल, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामधनी सिंह पोर्ते बता रहे हैं कि इस वर्ष धान के फसल में काला दाना या पूटू उग गया है जो जहर का काम कर रहा है, उनके गांव के एक व्यक्ति द्वारा धान के उपज से उन काले दाने को अलग कर अपने मवेशियों को खिलाया गया तब उसका पशु मर गया और एक दो बीमार हालत में हैं इसलिय यदि धान में ऐसा पूटू या दाना हो तो उसे साफ कर उपयोग करें और मवेसी से भी दूर रखें, इस विषय पर और जानकारी के लिये किसान भाई दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9669208515.
Posted on: Dec 19, 2019. Tags: BALRAMPUR CG INFORMATION RAMDHANI SINGH PORTE SONG VICTIMS REGISTER
राशनकार्ड नवीनीकरण संबंधी जानकारी...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी राशनकार्ड नवीनीकरण संबंधी जानकारी दे रहे हैं| जिन लोगों का राशन कार्ड बना हुआ है, वह लोग अपने निम्नलिखित कागजात की फोटोकॉपी करके तैयार रखें|
जिस दिन से ग्राम पंचायत, नगर पंचायत में निर्धारित स्थान में शिविर लगेगा, उसी दिन से राशन कार्ड के नवीनीकरण का आवेदन फार्म मिलेगा। उस आवेदन फार्म को भरकर आवश्यक कागजात की फोटोकॉपी शिविर में जमा करना है |
(1)मुखिया(महिला) का 2 फोटो(नया)पासपोर्ट साइज-
(2)मुखिया का बैंक खाता की फोटो कॉपी(IFSC Code सहित)-
(3)राशन कार्ड के आगे और पीछे की फोटो कॉपी-
(4) परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी-
राशन कार्ड मे नये सदस्य का नाम भी जोडा़ जाएगा| नाम जोड़ने के लिये सदस्य का आधार क्रमांक की फोटो कापी अनिवार्य है| यदि परिवार सदस्य की मृत्यु हो गया है या जिसकी शादी हो गयी है, उन लोगों का नाम भी राशनकार्ड से हटाया जायेगा| उसकी जानकारी भी आप लोगों को उस कागजात की फोटोकॉपी साथ मे देना है।
(5) फोटोकापी के हर पन्ने पर मुखिया को दस्तखत करना है। जिस दिन शिविर चालू होगा उस दिन आवेदन फार्म लेकर उसको पूरा भरकर फिर आवेदन फार्म के साथ सभी कागज को जमा करना है। नया राशन कार्ड बनकर आने के पहले पुराना राशन कार्ड शिविर में ग्राम पंचायत / नगर पंचायत को नही देना है| एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jul 17, 2019. Tags: CG GANDHI HD INFORMATION RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
आदिवासियों का महासम्मलेन 12-13 जून को कोंटा छत्तीसगढ़ में...सभी को आमंत्रण-
कोंटा (छत्तीसगढ़) से भोला बघेल बता रहे हैं| बुधवार 12 और गुरुवार 13 जून को कोंटा बस स्टैंड के सामने सुबह से शाम तक छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा के आदिवासियों का महासम्मलेन होने जा रहा है| जिसमे वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी श्रोताओ को आमंत्रित कर रहे हैं| कार्यक्रम में नृत्य संगीत के साथ आदिवासी संस्कृति पर विचार व्यक्त किये जायेंगे| कार्यक्रम में आदिवासी समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे| उसमे सभी शामिल हो सकते हैं| जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9490353568.
