मोला मार डारिस भाई दारू के पियाई...गीत-

ग्राम-कोटिया, थाना-विकासखण्ड, प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
मोला मार डारिस भाई दारू के पियाई मोला मार डारिस-
पहले मै सुघर रहें खेत मा कमाओ-
नूनी के दाई बासी लेजे राजा कस मै खांओ-
मात के मै ओखेला करे तो पिटाई-
पहले मै कान धरा थों दारू नही पिहों-
खेत ले पसीना गर के सुघर ले मै जिहूँ-
दारू नही जहर हवे अरे झन पिया रे भाई-
मोला मार डारिस भाई दारू के पिआई मोला मार डारिस...

Posted on: Sep 07, 2019. Tags: CG DEWANGAN MEWALAL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सज रही है भोले की बारात पहाड़ जंगल में...शिव भजन-

ग्राम-कोटया, थाना, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक शिव भजन सुना रहे हैं :
सज रही है भोले की बारात पहाड़ जंगल में-
भोले की बारात में ब्राम्हा जी आयें-
भोले की बारात में विष्णु जी आयें लक्ष्मी-
के साथ पहाड़ जंगल में-
भोले की बारात में सूर्यदेव आयें, तारे भी आयें चंदर देव
के साथ में पहाड़ जंगल में-
सज रही है भोले की बारात पहाड़ जंगल में...

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: CG MEWALAL SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER DEWANGAN

तू मिले भोले नाथ...भजन गीत-

सीजीनेट के साथी देव सोनी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
तू मिले भोले नाथ-
चर्चा में तोर बैठे हों, जोड़ के दोनों हांथ-
दूरा में तोर बैठे हो, जोड़ के दोनों हांथ-
भोला तोला कईथे गा, शिव शंभू गा-
भक्ति भाव नई जानो, अउ मै अज्ञानी-
दे दे आशीर्वाद-
दूरा में तोर बैठे हों, जोड़ के दोनों हांथ...

Posted on: Jul 17, 2019. Tags: DEWA SONI SONG VICTIMS REGISTER

3 वर्ष से हैंडपंप खराब है, अधिकारी देखकर जाते हैं, लेकिन कोई काम नही होता...कृपया मदद करें-

लडुवापारा, पंचायत-बेदमी, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामदेव देवांगन बता रहे हैं कि गाँव के वार्ड क्रमांक 13 में हैंडपंप लगभग 3 वर्ष से खराब है| जिससे लोगों को पानी की समस्या हो रही है| मोहल्ले में 12 घर है और जनसंख्या लगभग 60 है| निवासी लगभग 3 किलोमीटर दूर झरने से पानी लाकर पीते हैं, जिससे लोग बीमार पड़ते हैं| समस्या को हल कराने के लिये निवेदन करने पर अधिकारी देखकर चले जाते हैं | इसलिये परेशान ग्रामवासी सीजीनेट सुनने वाले सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: PHE@9589733942, जिला CEO@9977407988, जनपद CEO@9926192534. संपर्क नंबर@9425648073.

Posted on: Feb 18, 2019. Tags: BASTIRAM NAGAWANSHI CG HAND PUMP ODGI RAMDEV DEWANGAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

ग्राम में स्थित सहकारी समिति द्वारा किसानो को खाद-बीज और राशि समय पर नहीं दिया जाता है...कृपया मदद

(मध्य प्रदेश) के देवास जिले के तहसील-बागली, ग्राम-कनाड से अनिल आडियाज़ी सहकारी समिति से सम्बंधित समस्या बता रहे हैं| कि कनाड ग्राम में स्थित सहकारी समिति द्वारा किसानो को खाद-बीज और राशि समय पर नहीं दिया जाता है। किसानों से मारपीट और गाली-गलौज करता है| गाँव के सरपंच प्रेम खेडेकर भी अपना असंतोष जाहिर कर रहे हैं| इस सन्दर्भ में पीडितो ने बताया कि थाने में रिपोर्ट दी है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है समिति वाले हम लोगो के साथ अभद्रता से व्यवहार करते है। मार पीट भी करते है। तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं की दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या को समाधान करने में मदद करे:सचिव@8120254037, भूमि विकास बैंक मैनेजेर का नंबर@9424852227, तहसीलदार@9425190975, जिलाधिकारी@9425071735.

Posted on: Jan 27, 2019. Tags: ANIL ADIYAJI DEWAS MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »