पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली के डर से गांव छोड़कर नारायणपुर में विस्थापित है
ग्राम पंचायत-मुरूमवाडा, जाटलूर, ब्लाक-ओरछा, जिला-नारायणपुर, (छत्तीसगढ़) पूराना गांव है। वर्तमान पता शांतिनगर जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से जंगलु वडडे, पिता रामूराम वडडे, बता रहे हैं उनकी दीदी सुनीता वडडे ओरछा में रहती थी उनकी दीदी को सहयता के लिए 2004 में ओरछा बुलाए। सुनीता वडडे को नक्सली लोग पकड़ कर ले गए और जंगल में घुमाए, लगभग एक सप्ताह तक नक्सली लोग बांध कर मारने के लिए रखे थे। फिर सुनीता जी ने वहां से रात में बाहना बना कर भाग के वापस घर आ गई। फिर वहां से डर के कारण अपना पुराना गांव छोड़कर शांतिनगर में आकर रह रहे हैं। उन्हें अभी तक सरकार के तरफ से उनको मकान नहीं मिला हैं। मदद की अपील कर रहे हैं उनको सरकार की तरफ से मकान मिल जाने से रहने में सुविधा होगी। उनका बहन लोग का सादी हो गई हैं अभी परिवार में तीन लोग रहते हैं। और जंगलु वडडे, पेंटिग काम करते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:8839417192.
Posted on: Jan 23, 2023. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR ORCHHA VICTIM REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: 14 जनवरी वर्ष 2009 में उनके परिवार के साथ घटना हुई,
ग्राम पंचायत बासागुड़ा, ब्लाक-उसुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से नागेश्वरी बता रही हैं, उनका परिवार नक्सली पीड़ित हैं| उनके पति पंडित राव ताला पल्ली का 14 जनवरी वर्ष 2009 में घटना हुआ| घटना के बाद उन्हें एक लाख रुपयें और सरकारी नौकरी मिली शासन के तरफ से, और अभी कराये की मकाम में रहते हैं लेकिन वहां रहने में बहुत परेशानी हो रही है| उनका कहना हैं की उन्हें आवास घर मिल जाने से मदद होगी| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:9098185520.
Posted on: Jan 23, 2023. Tags: BASAGUDA BIJAPUR CG KILLED MAOIST VICTIM USUR VICTIM RAJISTAR
पीड़ितों का रजिस्टर:सरकार को आवेदन किए हैं, नौकरी लगने का आश्वासन दिया है...
रामसिंह जी, ग्राम पंचायत किएमारी, ब्लाक केशकाल, जिला कोंडागांव छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं वे नक्सल पीड़ित हैं। सरकार के तरफ से उन्हें नौकरी लगने का आश्वासन दिया है। जानकारी के लिए संपर्क नंबर:9770874845.
Posted on: Jan 21, 2023. Tags: CG KESHAKAL KONDAGANV MAOIST VICTIM VICTIM RAJISTAR
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली संगठन में जुड़ कर काम किए परेशानी होने से सरेंडर किए...
ग्राम खेमा, पंचायत जमई, ब्लॉक मर्दापाल, जिला कोंटा छत्तीसगढ़ से धनसिंह कोराम जी बता रहे हैं वे नक्सली संगठन में काम करते थे। नक्सली लोग उनको बोले थे मकान एवं पैसा मिलेगा करके, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। और नक्सली लोग के साथ बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। फिर उन्होंने सरेंडर किए। सरकार ने बोले पैसा मिलेगा कर के लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला है। इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे हैं। सरकार से बात करके पैसा दिलाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 9406116833.
Posted on: Jan 20, 2023. Tags: CG KONTA MAOIST VICTIM MARDAPAL SURRENDER VICTIM RAJISTAR
पीड़ितों का रजिस्टर: 2007 में नक्सली लोग, मुखबिरी करते हैं करके घर से उठा कर ले गए...
दुर्जन कोराम, पंचायत सांगर, ब्लॉक मर्दापाल, जिला कोटा छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं वे नक्सल पीड़ित हैं। 2007 में नक्सली लोग उन्हें मारना चाहते थे। क्योंकि शहर में आना जाना करते थे। और गांव में नक्सलियों का जनसंख्या बढ़ते जा रहा था। नक्सली संगठन में गांव के लोगों को जोड़ रहे थे। नक्सली का बीच-बीच में मीटिंग होता था उस मीटिंग में कभी नहीं जुड़ पाने से मुखबिरी करते हैं करके शक होने लगा। और घर से उठाकर लाए बांध कर रखे थे। और उन्हे बहुत पटाई भी किए। फिर मोका देखकर वहां से भाग गए। वर्तमान में शहर में घर बना कर रह रहे हैं। सरकार से उनका कहना है कि उन्हें नौकरी मिले ताकि अपना घर चला सके और बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मदद हो सके अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर: 7787877098.
