Impact : आवास योजना का पैसा मिलने पर धन्यवाद...
ग्राम-अहीरगाँव, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से दीनबंधु साकेत बता रहे हैं, उनके नाम से प्रधानमंत्री आवास आया था जिसका एक क़िस्त बाकि था, जो नहीं मिल रहा था, तब उन्होंने अपना संदेश सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके 3 माह बाद उन्हें पैसा मिल गया है इसलिये वे मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@7898779893.
Posted on: May 09, 2021. Tags: DINBANDHU SAKET IMPACT STORY MP REWA
आत लगे सात चले बहीन मला लेके...गीत-
धवलपुर, जिला-सरगुजा, छत्तीसगढ़ से अनुष्का तिग्गा एक गीत सुना रही हैं, जिसके बोल हैं, ” आत लगे सात चले बहीन मला लेके ” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: May 09, 2021. Tags: ANUSHKA TIGGA CG SONG SURAJPUR
हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, कुआ का गंदा पानी पीते हैं...
ग्राम-नांगमुड़ा, पंचायत-बस्तर, विकासखण्ड-भईयाथान, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ रामेश्वर सिंह पोर्ते और निवासी बता रहे हैं वार्ड क्रमांक 5 और 6 में पानी की समस्या है, हैण्डपंप से लाल पानी निकलता है, लोग कुआ का पानी उपयोग करते हैं, जो पेड़ो के पत्ते गिरने से गंदा हो जाता है, इससे लोग बीमार पड़ते हैं| इसलिये सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6268213009. (187258)
Posted on: May 09, 2021. Tags: CG PROBLEM RAMESHWAR PORTE SURAJPUR WATER
जिया ले दिंगा दिया...गीत-
धवलपुर, जिला-सरगुजा, छत्तीसगढ़ से अनुष्का तिग्गा एक गीत सुना रही हैं, जिसके बोल हैं, ” जिया ले दिंगा दिया ” | अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: May 09, 2021. Tags: ANUSHKA TIGGA CG SONG SURGUJA
पानी की समस्या है, हैण्डपंप बनवाने में मदद करें...
ग्राम, पोस्ट-कुमली, विकासखण्ड-लोहंडीगुड़ा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जामवन पांडे बता रहे हैं, वार्ड नंबर 2 में पानी की समस्या है, लाईट नहीं रहने से नल बंद हो जाता है| गाँव में एक बोरिंग है, जहाँ पर पानी के लिये बहुत भीड़ हो जाता है| जो हैण्डपंप लगे हैं उससे आयरन पानी निकलता है| हैण्डपंप के सुधार के लिये कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9399375898. सरपंच@9399694110, सचिव@9425454631, कलेक्टर@8488956694. (188070)
