मुर्ख सियार और उंट...कहानी-
एक सियार और एक ऊंट दोनों साथ रहते थे, एक बार दोनों गन्ने खाने के लिये तलास में गये, रास्ते में एक नदी पड़ा, तब शियार ने ऊंट से कहा मुझे पीठ पर बिठा लो जिससे वह नदी में न डूबे और दोनों उस पार जा सकें, उसके बाद दोनों गन्ने के बाड़ी में पहुंचे और गन्ना खाने लगे, गन्ना खाने के बाद शियार बोला खाने के बाद मै गाना गाता हूँ, ऊंट बोला शोर मत करो, शियार नहीं माना और उसकी आवाज सुनकर बाड़ी का मालिक आया और ऊंट की पिटाई हो गयी और शियार छुप गया, उसके बाद दोनों वहां से आ गये, वापस आते समय फिर नदी पड़ा शियार ऊंट पर बैठ गया और नदी पार करने लगे, तब ऊंट बोला मै मार खाने के बाद नहाता हूँ, शियर बोला नहीं मुझे ऊपर पहुंचा दो उसके बाद नाहा लेना, ऊंट नहीं माना और वह नहाने लगा, जिससे शियार डूबकर मर गया| (AR)
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: CG JASHPUR SONG STORY SURDAS PAIKARA VICTIMS REGISTER
गाँव में काम नहीं मिलने से सूरत वापस लौटे 35 मजदूर...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव में सूरत से आये बेरोजगार मजदूरो के बारे में बता रहे हैं, वे मजदूर जो लॉकडाउन और बेरोजगारी के कारण गाँव वापस आ गये थे, उन्हें पंचायत में काम नहीं मिला जिसके कारण उन्हें मजबूरन फिर सूरत जाना पड़ा है, गाँव से सूरत जाने वालों की संख्या 35 है, सभी जवा ब्लाक के अलग अलग गाँव के लोग हैं, इस संबंध में नत्थू यादव बता रहे हैं कि लोग काम नहीं मिलने से वापस सूरत चले गये हैं, वहां उनको काम नहीं मिला है, सभी मजदूर कोरंटाईन में हैं, इसमे लालू, अज्जू कुमार, पवन, संपत, मनोज, नरेंद्र के अलावा कई नाम शामिल हैं, उन्होंने पंचायत में काम के लिये आवेदन किया था लेकिन काम नहीं मिला और सरकार द्वारा 1000 रुपये की मदद राशि भी नहीं मिली है, कुछ मजदूर अपने पैसे से गये हैं और कुछ के लिये कम्पनी द्वारा टिकट दिया गया था| संपर्क नंबर@ 9109784723.
(170312) (AR)
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
मधु बन खुशबु देता है,सागर सावन देता है -गीत सुना रही है...
दिल्ली से दिव्यांसी गीत सुना रही है – मधु बन खुशबु देता है – सागर सावन देता है – जीना उसका जीना है – जो औरो को जीवन देता है – मधु बन खुशबु देता है – सूरज बन न पाये तो – बनके दीपक जलता चल – फूल खिले या अंगारे – सच की राहो पे चलता चल – प्यार दिलो को देता है – अश्को को दामन देता है -170791…JP
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: DELHI DIVYAANSHU SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में बाहर से गाँव आकर, क्वारंटाइन पूरा कर चुके हैं, 2 माह से रोजगार नहीं मिल रहा है...
ग्राम-गरभे, पंचायत-लोहगढ़, ब्लॉक-जवा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से वनगांव का निवासी राज रहिस बता रहे हैं कि वे बाहर से काम करके गाँव वापस आकर क्वारंटाइन पूरा कर चुके है इन्हें 2 महीने से कोई काम नहीं मिला न ही इनके गाँव में कोई रोजगार है जो कि सरकार ने कहा था कि जो बाहर से आएँगे उन्हें काम दिया जायेगा और जो वनगांव में कब्ज़ा करके बसे है उन्हें वनभूमि का पट्टा नहीं मिला है उसका पट्टा चाहिए | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके वनगाँव में निरक्षण करके वनभूमि का पट्टा और जो बाहर से लड़के आये है उन्हें काम दिलाने में मदद करें:संपर्क नम्बर 9752159683, ब्लॉकCEO 9407803480 (170856) CS
Posted on: Jul 06, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAWA RIWA MP RAJRAHIS KOL SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उन्माद रोग का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल उन्माद रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, सफेद पुष्प के मूल का चूर्ण 10 ग्राम, अपामार्ग चूर्ण 5 ग्राम, दूध आधा लीटर, आधा लीटर पानी लें, सभी को मिलाकर उबालें, जब अच्छे से उबल जाये तो उसका उपयोग कर सकते हैं, ये प्रकृया सुबह करना है, इससे लाभ हो सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पूर्व पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
