साड़ा पागुन की मन में, ये जाने माडा...गीत-
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से उज्वाला बोगाली जो एक शिक्षिका हैं, एक मराठी गीत सुना रही हैं:
साड़ा पागुन की मन में-
ये जाने माडा-
मासा साड़ा से वायर-
मुन्ने का सामनाते निबा बाबा काय ओ-
धनी केमा इतके अरपा वासिको-
मुन्ने कदम नाते निबा बबा करियो... ()
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: GADCHIROLI MH SONG UJWALA BOGALI VICTIMS REGISTER
मोर गाँव में आबे ओ, पूछत मोर नाम ला आबे न...छत्तीसगढ़ी प्रेम गीत-
सुन्दर प्रसाद बनावल जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से एक स्वरचित छत्तीसगढ़ी प्रेम गीत सुना रहे हैं :
मोर गाँव में आबे ओ-
पूछत मोर नाम ला आबे न-
रैथों करोंदा टोला-
बांधा तीर माँ रानी-
नाम हे सुन्दर परसाद-
नाम हे सुन्दर परसाद-
मोर गाँव में आबे ओ-
पूछत मोर नाम ला आबे न...
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: ANUPPUR MP CHHATTIGARHI SONG SUNDAR PRASAD VICTIMS REGISTER
सब्ज़ी उत्पादन ने मेरे गाँव को बदल कर रख दिया, आज सभी के पास बोर और पक्का मकान है...
ग्राम-दक्कोटोला, पोस्ट- चिल्हाटी, तहसील-अम्बागढ़ चौकी, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से जयदेव मोहरले बता रहे हैं, 25 साल पहले इस गाँव की स्थिति अत्यंत खराब थी | खाने के लिए चावल नही था लोग केवल आश्रित गांवों में मज़दूरी पर ही निर्भर थे लेकिन जब से सब्जी उत्पादन का कार्य शुरु किये तब से गाँव में विकास की लहर सा आया | गाँव में आज छोटे-छोटे किसानों के पास मोटर पंप है सभी ने घर पक्के बना लिए और इसके अलावा हर एक के घरों में मोटरसाइकिल, टी.व्ही. है | इस गाँव की एक और विशेषता यह भी है छत्तीसगढ़ी पारम्परिक लोक कार्यक्रम प्रत्येक माह किया जाता है. और साथ ही रामायण प्रतियोगिता भी किया जाता है. संपर्क@6263816415. RK
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: AGRICULTURE JAYDEV MOHRALE RAJNANDGAON CG SONG VICTIMS REGISTER
प्रधानमंत्री किसान अनुदान राशि के लिए एक साल में 5 बार पटवारी के पास आवेदन किया पर नहीं मिला...
ग्राम घुमन, ब्लाक जवा, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से सुरेश सिंह ने बता रहें है प्रधानमंत्री किसान अनुदान राशि योजना लागू किया गया है एक साल में 5 बार पटवारी के पास आवेदन किया गया है जिसका कोई लाभ नही मिला और न ही अभी तक कोई कार्यवाही किये | इस लिए सीजीनेट सुनने साथियों से अनुरोध कर रहें है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर PM अनुदान पास कराने में मदद करें. सम्पर्क@7024848725. CEO@9407830480. कलेक्टर@07662241635. RK
Posted on: Jun 17, 2020. Tags: AGRICULTURE REWA MP SONG SURESH SINGH VICTIMS REGISTER
रासायनिक खाद डालने से जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है इसलिए गोबर खाद ज्यादा डालते हैं...
ग्राम-मड़ानार ब्लॉक्-कोंडागांव जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से लखमू बता रहे हैं कि अभी इनके पास डेढ़ एकड़ जमीन है अभी धान-मक्का आदि का खेती करेंगे ऊँचे जमीन में मक्का का बीज बोयेंगे और बांकी में धान कि रोपा लगाएँगे रोपा एक महीने में लगाने के लायक हो जाता है लगाने से पहले गोबर खाद डालते हैं फिर थोड़ा बहुत रासायनिक खाद डालते हैं ज्यादा रासायनिक खाद डालने से जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाता है इसलिए गोबर खाद् ज्यादा डालते हैं इसका चावल खाने में टेस्ट रहता है बीमारी कम होता है और जमीन कि शक्ति बनी रहती है नमी बनी रहती है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रहे हैं कि गोबर खाद का उपयोग ज्यादा करना चाहिए रासायनिक खाद कम | CS
