सुना सुनील भाई...करमा गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया कर्मा गीत सुना रहे हैं:
सुना सुनील भाई-
सेकेण्ड गाना ला सुनाई हाय रे सुनील भाई-
लहल धीरे-धीरे ढोलक बजाई-
धनसहाय हारमोनियम रसाई-
कैलास पोया गावे रूपलाल बजावे-
धनशाय मन ला मढाये...
Posted on: Sep 13, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
18 सितम्बर को रामानुजगंज छग में शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आमसभा...
ग्राम-भेड़िया, पोस्ट-भेड़िया तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार पोया बता रहे है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा रामानुजगंज जिला बलरामपुर में गोंडवाना के चिराग राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस के रूप में दिनांक 18-09-2017 को रामानुजगंज में मनाया जायेगा एवं विशाल आमसभा का आयोजन भी किया जायेगा, शंकर शाह रघुनाथ शाह को 18-सितम्बर 1857 को जबलपुर में अंग्रेज़ों के द्वारा फांसी दे दी गई थी उन्ही की याद में गोंडवाना पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया है. वे सभी साथियों से इस महान सपूत के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी कुर्बानी को याद करने और उनकी तरह समाज के लिए काम करने का आव्हान दे रहे हैं...पोया@9669126536
Posted on: Sep 10, 2017. Tags: RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER
भाजपा के राज में, जनता परेशान...कविता
ग्राम-देवरी, पोस्ट थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया स्वरचित कविता सुना रहे है:
भाजपा के राज में,जनता परेशान-
थोड़ा सा साइन करत है, उकर लेत है, दान-
दो पैसा के नौकर बन गए, उनकर बढ़ गए शान-
भाजपा के राज में जनता परेशान-
नई सोच है मानो मानो, एक समान-
जनता मन ला अनपढ़ समझ के, उनकर लेत है प्राण-
भाजपा के राज में जनता परेशान...
Posted on: Sep 09, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
राशन का चावल दो महीने से नहीं मिल रहा, सरपंच कहता है शौचालय का गड्ढा खोदो तब मिलेगा...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि हमारे गांव में पिछले दो महीने से सरकारी उचित मूल्य की दूकान से राशन का चावल नहीं दिया जा रहा है सरपंच का कहना है कि शौचालय का खड्डा खोदंगे तो चावल दिया जायेगा ऐसा कह कर टाल देता है और पड़ोस के ग्राम-घाटपेंडारी के कुछ लोगो को बुलाकर चोरी छुपे चावल देता है इसलिए वे सीजीनेट के सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नम्बरों में बात कर दबाव बनाये जिससे देवरी गाँव के लोगों को राशन का चावल मिल सके... सरपंच@7772911742, S.D.O.@09424166557, कलेक्टर@07775266117. कैलाश सिंह पोया@9753553881
Posted on: Sep 08, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
ये उमा काल छीदा...कर्मा गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
ये उमा काल छीदा-
कहाँ यहाँ पांच वइदा रे – हाँ-हाँ तो ना जो कहाँ जुदा आके-
चेला काहे रेला मांग रे गांजा – सूखी में न धापे न खेत जुआ के-
दरिया में पांच बैला रे-
खेला खेला खेला-
ये उमा काल छीदा...
