हमलोगो की उम्र 65-70 वर्ष हो गई पर वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलता, अधिकारी सुनते नही...
ग्राम-चपेली, पंचायत-कहाडघोंदी, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से राजकुवर, कौशलिया बाई बता रही है कि उनकी उम्र 65-70 साल हो गई है लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए वे लोग पंचायत में आवेदन भी दिए है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| तो उनका कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन मिलना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके उनका वृद्धावथा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9575668543, उपसरपंच@9174446978, सचिव@8965893941. कन्हैयालाल केवट@7719930515.
Posted on: Jan 21, 2018. Tags: RAJKUWAR KOUSHLIYA KANKER SONG VICTIMS REGISTER
40 घरों के हमारे मोहल्ले में दो हैण्डपम्प है एक में बहुत कम पानी आता है, गर्मी में दिक्कत होती है...
ग्राम-मेनखेडा, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से राजेश्वरी बता रही है उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 10 में दो हैण्डपम्प है उसमे से एक हैण्डपम्प है बहुत कम पानी आता है उसके कारण गाँव के लोगो को पानी की बहुत दिक्कत होती है और 40 घर की बस्ती है और गर्मी के दिनों में पानी की बहुत समस्या होती है| उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत किये थे लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियों से बात करके हैण्डपम्प ठीक करवाने में मदद करें: P.H.E.विभाग@9406285493, सरपंच किशोर नेताम@9977834067. गीता टेकाम@9754186921.
Posted on: Jan 13, 2018. Tags: RAJESHWARI KANKER SONG VICTIMS REGISTER
हम बहुत लोगो ने 1 साल पहले सरकार के लिए काम किया था उसका मजदूरी भुगतान नही हुआ है...
ग्राम-भर्रीटोला, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से गुलाब, बंसी, सोनी, बता रहे है कि सरकार के लिए 1 साल पहले काम किये थे और यह काम सरपंच, सचिव के द्वारा करवाया गया था उसमे गाँव के बहुत सारे लोगो ने काम किये थे कोई 5 दिन तो कोई एक सप्ताह काम किये थे उसका मजदूरी भुगतान आज तक नही हुआ है उसकी शिकायत उन्होंने सरपंच, सचिव के पास किये थे बोलते है पैसा नही आया है साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: पंच@9669453191 सरपंच@8889075818, C.E.O.@8770708980. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9669453191. कन्हैयालाल केवट@8225027272
Posted on: Jan 11, 2018. Tags: GULAB BANSI SONA KANKER SONG VICTIMS REGISTER
गरीब हूँ मेरे पति का देहांत हुए 5 वर्ष हो गये लेकिन मुझे विधवा पेन्शन नही मिलता, मिलना चाहिए...
ग्राम-मयाना, ब्लाक-चारामा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सरिता बता रही है कि उनके पति का देहांत हुए 5 साल हो गए है लेकिन उनको विधवा पेंशन नही मिल रहा है उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत भी की थी तो सरपंच नही मिलेगा बोलता है और नही मिलने का कोई कारण भी नही बता रहे है | तो उनका कहना है कि मैं गरीब हूँ मेरी आर्थिक हालत ठीक नहीं है मुझे विधवा पेंशन मिलना चाहिए, इससे मुझे और मेरे परिवार को बहुत मदद होगी | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है इन नम्बरों में पर बात कर विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: ब्लाक C.E.O.@8770708980. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8120031215.
Posted on: Jan 08, 2018. Tags: SARITA KANKER SONG VICTIMS REGISTER
हर ग्रामसभा में बोलता हूँ पर मुझे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलता अधिकारी दो हज़ार रू घूस माँगता है...
ग्राम-बाड़ाटोला, तहसील-चारामा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गाँव के बुजुर्ग बिसाऊराम जी सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के बस्तीराम नागवंशी को बता रहे है कि उनकी उम्र 78 साल हो गया है लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा है उसके लिए उन्होंने कई बार ग्राम सभा में आवेदन भी दिए है और सरपंच, सचिव के पास शिकायत भी किये है तो सचिव कहता है 2 हजार दो तब पेंशन मिलेगा| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों पर बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें: C.E.O.@9425228067, सरपंच@9406078466. बस्तीराम नागवंशी@9425648073.

