हरा भरा जंगल दिखेला...नागपुरी गीत-

जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया नागपुरी गीत सुना रहे है:
हरा भरा जंगल दिखेला-
झलया मंजूर नाचेला-
पकरावल पान धीरे-धीरे झरेला-
सरई महुआ करये यहाँ वहां डार-
हरा भरा जंगल दिखेला,झलया मंजूर नाचेला...(AR)

Posted on: Feb 18, 2021. Tags: SONG

दो हमको यह बरदान प्रभु...प्रार्थना-

गाजीपुर (उत्तरप्रदेश) से सनोज यादव एक प्रार्थना गीत सुना रहे हैं:
दो हमको यह बरदान प्रभु-
सत-पथ पर नित बढ़ते जायें-
निज देश राष्ट्री की सेवा में-
अर्पण तन मन कर सुख पायें...(AR)

Posted on: Feb 18, 2021. Tags: SONG

जीवन भर मै तेरी करुणा को न भूलूंगा...मसीह गीत

जिला-कोडरमा (झारखण्ड) से सकलदेव यादव एक मसीह गीत सुना रहे हैं:
चख कर मैंने जाना है-
यहो आ कैसा है भला-
उद्धार करता के शरण में-
मै आ के धन्य हुआ-
जीवन भर मै तेरी-
करुणा को न भूलूंगा-
उत्तम पदार्थों से तुमने मुझको है तृप्त किया...(AR)

Posted on: Feb 18, 2021. Tags: SONG

वनांचल स्वर: मलेरिया बुखार का घरेलू उपचार-

ग्राम-मोदे, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पटेल बताते हैं कि किस प्रकार मलेरिया के घरेलू उपचार में औषधियों का इस्तेमाल किया जाता है। उनके दादा, परदादा एवं पिता भी वैद्य रहे हैं। पटेल 2008 से लोगों का उपचार कर रहे हैं। जब गांवों में अस्पताल भी नहीं थे, तब से उनके पूर्वज मरीजों का उपचार कर रहे थे। इसी बात से प्रभावित होकर वह ख़ुद भी वैद्य बने। अस्पतालों के बनने से पहले गांव के लोग उपचार के लिए पूरी तरह वैद्य पर निर्भर थे। वह बताते हैं कि मलेरिया एवं आम बुखार के इलाज के लिए नीम एक उपयोगी औषधि है। पटेल यह काम आजीविका के लिए नहीं, अपितु सेवा भाव के कारण करते हैं। सम्पर्क@9479070321, 6568684544 (185676) GT

Posted on: Feb 18, 2021. Tags: CG KANKER MANOJ PATEL VANANCHAL SWARA

वनांचल स्वर: जंगल से चरोटा भाजी,कांदा कुलियारी भाजी चाटी भाजी खाने से लाभ होता है...

ग्राम-मोदे, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मनोज कुमार पटेल बताते हैं कि जंगल में खाने की क्या-क्या भाजी मिलती है। बस्तर में चिरोंटा भाजी, हुलोलिया भाजी, बरचीकुटी भाजी, मूंगा भाजी, चाटी भाजी, तीनपनिया भाजी, कांदा भाजी, कुलियारी भाजी, पीकरी भाजी, कांटा भाजी, इत्यादि मिलती हैं। जिसमें से कुछ उगाई जाती हैं एवं कुछ जंगल से प्राप्त होती हैं। पटेल को लगता है कि आने वाले 10 सालों में कुलियारी भाजी विलुप्त हो जाएगी। चरोटा भाजी पाचनतंत्र और चर्बी घटाने के लिए काफी लाभदायक भाजी है।सम्पर्क 9479070321,6268684544.(185657) GT

Posted on: Feb 18, 2021. Tags: CG KANKER MANOJ PATEL VANANCHAL SWARA

« View Newer Reports

View Older Reports »