बरसात के दिनों में घर में पानी भर जाता है, रहने में दिक्कत होती है, आवास दिलवाने में मदद करें...
ग्राम+पंचायत-लतियार, ब्लॉक-जवा,जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पिंटू आदिवासी बता रहे है कि वे बहुत गरीब है कई बार आवास के लिए सर्वे हुआ उसके बाद भी आवास नहीं आया है, बरसात के दिनों में पूरा घर में पानी भर जाता है उसमें रहने की दिक्कत होती है उनका कहना है कि गरीब आदमी को आवास मिलना चाहिए अपने पैसो से पक्का मकान नहीं बना सकते है | इसलिए कलेक्टर साहब से विनती करते है आवास में हमारा नाम जुड़ा जायें | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात करके आवास दिलवाने में मदद करें : संपर्क@9696375239, कलेक्टर@9893775673. (170923) NM
Posted on: Jul 07, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM PINTOO ADIWASI REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
मैं बहुत गरीब हूँ, मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला, कृपया मदद करें...
ग्राम+पंचायत-लतियार, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार रावत बता रहे है कि वे बहुत गरीब है प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला, कई बार सर्वे के बाद भी नहीं मिला, बरसात के समय घर में पानी टपड़ता है और नीचे गीला हो जाता है पूरा परिवार गीले जगह पर रहना पड़ता है उनका कहना है कि आवास मिलना चाहिए | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन कर रहे है कि दिए गए नंबरों पर बात करके आवास दिलवाने में मदद करें : संपर्क@6262501722, C.E.O@9407803480, कलेक्टर@9893775673. (170920) NM
Posted on: Jul 07, 2020. Tags: HOUSE PROBLEM REWA MP SANTOSH KUMAR RAWATH SONG VICTIMS REGISTER
जिन्दगी प्यार का गीत है,इसे हर दिल को गाना पड़ेगा...
दिव्यांशी दिल्ली से हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को एक गीत सुना रही है:
जिन्दगी प्यार का गीत है-
इसे हर दिल को गाना पड़ेगा-
जिंदगी गम का सागर भी है-
थक के उस पार जाना पड़ेगा-
जिंदगी प्यार का गीत है-
इसे हर दिल को गाना पड़ेगा-
जिंदगी बेवफा है तो क्या-
अपने रूठे है हम से तो क्या CS
Posted on: Jul 07, 2020. Tags: DILLI DIVYANSHI HIDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सुप्रसव या सहज प्रसव कराने के लिये घरेलू नुस्खा-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) वैद्य केदारनाथ पटेल सुप्रसव या सहज प्रसव कराने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, 10 ग्राम पित्रक के जड़ के चूर्ण को 2 ग्राम मधु के साथ मिलाकर चाटना है, इससे दर्द में आराम मिल सकता है और सहज प्रसव कराने में लाभ मिल सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेने के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Jul 07, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
जो बोता है वही कटता है, जो नहीं बोता है वही रोता है...गीत-
अटरिया खुर खुसियान टोला, गाड़ासरई, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक गीत सुनवा रहे हैं:
जो बोता है वही कटता है-
जो नहीं बोता है वही रोता है-
जो बोता है वही कटता है-
जो नहीं बोता है वही रोता है... (AR)
