अच्छी फसल के लिये खेती में जैविक खाद का अधिक उपयोग करते हैं-

मलनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मोनूराम सोरी बता रहे हैं वे किसान है, 3 एकड़ में खेती करते हैं, खेती के लिये वे पारंपरिक साधन का उपयोग करते हैं, खेती में गोबर खाद का उपयोग करते हैं, कभी कभी रासयनिक खाद डीपी का भी उपयोग करते हैं, इससे फसल में बाजार वाले खाद का ज्यादा असर नहीं होता है और अच्छा फसल मिल जाता है : संपर्क नंबर@6268173920. (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CG KONDAGAON MONURAM SORI SONG STORY VICTIMS REGISTER

नास्ते का दूकान लगाकर घर चलाते हैं, समस्या होती है लेकिन ये जीवन यापन का साधन है-

मिताई डे बता रहे हैं कि वे छत्तीसगढ़ के निवासी वर्तमान में भामरागढ़ महाराष्ट में रह रहे हैं, 22 साल से वहां रह रहे हैं, चाय नास्ते की दुकान चलाते हैं, इसी से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, जब से आये हैं तभी से इस काम को कर रहे हैं, ये काम उन्होंने अपने पैसे से शुरू किया था, कोई लोन नहीं लिया, उनका कहना है कि लोन हम गरीबो को नहीं मिलता है, मुद्रा लोन के लिये प्रयास किये थे लेकिन मिला नहीं, तब अपने से काम शुरू किया| इस काम में उन्हें दिक्कत भी होती है, कभी जगह से हटा दिया जाता है इस तरह से काम में समस्या है लेकिन घर चलाने के लिये काम करना है| (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: GADCHIROLI MH MITAI DE SONG STORY VICTIMS REGISTER

ब्याह रची लेबा दूसरा पिया...बघेली गीत-

दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी एक बघेली विवाह गीत सुना रही हैं:
सासुरी जनवली है-
तुम्हारी मांदे ओ कसना से रईया-
न जाय-
कसमस कसमस न करा जाओ-
ब्याह रची लेबा दूसरा पिया-
कहां पउबय मोरे राजा...

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: BAGHELI MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अनार का औषधीय उपयोग-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल अनार का औषधीय उपयोग बता रहे हैं, कंडू रोग जिसमे खुजली होती है, दाद जैसा होता है, इस रोग के उपचार के लिये अनार के 8-10 पत्ते को पीसकर, थोड़ा सरसों तेल मिलाकर, मालिस करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेने बाद ही नुस्खा उपयोग करें: संपर्क नंबर@9826040015. (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

खेती के साथ जड़ी बूटी से दवा बनाकर देने का काम करते हैं...

हेमंतकसा, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से बिज्जू बिस्टम बता रहे हैं वे खेती करते हैं, इसके साथ ही वे जड़ी बूटी से दवा बनाकर देते हैं, वे पेट दर्द की दवा देते हैं, लगभग 2 साल से ये काम कर रहे हैं, 5 लोगो को वे अभी तक दवा दे चुके हैं, दवा के बदले में कुछ नहीं लेते हैं, स्वेच्छा जो देते हैं ले लेते हैं, जड़ी बूटी जंगल से प्राप्त करते हैं और दवा बनाते हैं, इस विषय पर जानकारी प्राप्त करने के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@7588179088. (AR)

Posted on: Jun 19, 2020. Tags: BIJJU BISTAM GADCHIROLI MH SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »