धान की खेती करते हैं, जितना आवश्यक है रखते हैं बाकि को बाजार में बेचते हैं...
बड़े कुसनाड, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सुखीराम बता रहे हैं, वे किसान हैं, कई पीढ़ियों से खेती का काम कर रहे हैं, खेती के लिये आधुनिक और पारंपरिक दोनो साधनों का उपयोग करते हैं, खाद के लिये जैविक और राशायानिक दोनों खाद का उपयोग करते हैं, धान की खेती करते हैं, उपज जितना आवश्यक है रखते हैं बाकि को बेच देते हैं, इससे उपज के साथ पैसा भी मिल जाता है जिससे घर का खर्च चलता है| (AR)
Posted on: Jul 09, 2020. Tags: CG KONDAGAON SONG STORY SUKHIRAM VICTIMS REGISTER
मोहल्ले में पानी की समस्या है, हैण्डपंप लगवाने में मदद करें-
ग्राम-नावा भेचकी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक कुमार यादव बता रहे हैं, मोहल्ले में पानी की समस्या है, ये समस्या कई साल से है, मोहल्ले में हैण्डपंप नहीं लगा है, वहां पर लगभग 30 घर हैं जिन्हें ये समस्या हो रही है, लोग कुआँ का पानी उपयोग करते हैं, गर्मी में कुआँ सूख जाता है उस समय ढोडी से पानी लाते हैं, ढोडी लगभग आधा किलोमीटर दूर है, ढोडी का पानी पीने से शर्दी, जुकाम होता रहता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6264057172. सरपंच@7723052572. (170264) (AR)
Posted on: Jul 09, 2020. Tags: ASHOK KUMAR YADAV CG PHE PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER
उनकी परम्परा ये रीत ये निभाना प्यारे बनी...गीत
संदीप कुमार कुशवाहा जिला सतना मध्यप्रदेश से गीत सुना रहें है
उनकी परम्परा ये रीत ये निभाना प्यारे बनी-
उनकी परम्परा ये रीत ये निभाना प्यारे बनी-
ससुराल जाकर बनी,ससुर को कुछ मत कहना-
ससुराल जाकर बनी,ससुर को कुछ मत कहना-
अपनी मामी जैसे,प्रीत निभना प्यारे बनी-
संपर्क@9630539067
Posted on: Jul 09, 2020. Tags: KUMAR KUSHWAHA MP SANDEEP SANTA SONG VICTIMS REGISTER
तुम सुन लो गाँव के भईया हो-कागज की बनी रुपैया...गीत
संदीप कुमार कुशवाहा ग्राम शिवली पोस्ट बेल्हाई पंचायत मंकेटर तहसील अमरपटा थाना रामनगर जिला सतना मध्यप्रदेश से गीत सुना रहें है:
तुम सुन लो गाँव के भईया हो-
कागज की बनी रुपैया-
गाँव गाँव मा गाड़ी चल गय –
पदल काउ न हिठया – तुम सुन लो गाँव के भईया हो – कागज की बनी रुपैया-
गाँव गाँव मा बिजली जल गाये-
चिमनी कौन जलाय-
संपर्क न.@9630539067
Posted on: Jul 09, 2020. Tags: KUMAR KUSWAHA MP SANDEEP SATNA SONG VICTIMS REGISTER
मैया दे दो अनुमति...भजन-
जिला-रायगढ़ (छतीसगढ़) से विष्णू सेनापति एक भजन सुना रहे हैं:
बोले लक्ष्मण ओ री मईया-
वन को चले देखो भाभी भईया
दे दो अनुमति-
भाविध विधा माता के मन में-
क्यों फसी हिरनी चल के वन में-
कैसे दे दे मईया तोहे अनुमति-
मैया दे दो अनुमति...(AR)
