विकलांग होने के कारण चलने में दिक्कत होती है, संपर्क कर वाहन दिलाने में मदद करें-
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं| वे विकलांग है| जिसके कारण चलने में दिक्कत है, वे सामाजिक कार्यकर्ता है|काम करने के लिये जगह-जगह जाना पड़ता है| इसलिये वे वाहन के लिये सीजीनेट श्रोताओ से सलाह मांग रहे हैं| कि कैसे वाहन मिल सकता हैं | दिये गये नंबर पर संपर्क कर सलाह दे सकते हैं : हेमसिंह मरकाम@9575248234.
Posted on: Jun 21, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM KABIRDHAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट साथियों के प्रयासों से हमारे गांव में पानी की सुविधा हो गई है-
ग्राम-बंसाटोला, पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं| गांव में पानी की समस्या थी| लोग 3 किलोमीटर दूर से पानी लाते थे| पानी की सुविधा नहीं हो पा रही थी| तब उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद सीजीनेट के श्रोताओं के प्रयासों से गांव में पानी की सुविधा हो गयी है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से समस्या हल हो गई| हेमसिंह मरकाम@9575248234.
Posted on: Jun 19, 2019. Tags: CG HEMSINGH MARKAM IMPACT STORY KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
गर्मी घामे सोते जाये, घर दूरा पलट फेर नहीं पाये...कविता-
ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
गर्मी घामे सोते जाये, घर दूरा पलट फेर नहीं पाये-
ज्येठ, बैसाख, गर्मी सोते जाये-
घर मंदिर अपने पलट नहीं पाये-
आवे सावन पानी बरसे, अषाढ़ में घुटुर घटर बादल कड़काय...
Posted on: Jun 16, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हाय रे उतर गये अषाढ़ मढ़ी माई ला ला छाई...कर्मा गीत-
ग्राम-देवरी, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
हाय रे उतर गये अषाढ़ मढ़ी माई ला ला छाई-
धीरे धीर अषाढ़ कराई-
काखर घर है झोरंग झिटंग, काखर घर है नीचे-
कखर घर छाय नहीं पाये रे-
झोरंग झिटंग वर्षा करवाई...
Posted on: Jun 16, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : दुबले पतले होने की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय दुबले पतले होने की समस्या को दूर करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| एक गिलास दूध में एक छोहरा डालकर उसे पकाना है| उसके बाद उसे ठण्डा कर लें| उसके बाद आधा चम्मच सतावर का चूर्ण सेवन करने के बाद दूध पीना है| दूध में शहद का उपयोग भी कर सकते हैं| शहद को दूध ठण्डा होने पर ही मिलायें| इस तरह से उपयोग करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| राघवेंद्र सिंह राय @9424759941.
